फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Jaunpur Girlfriend stays in the house of boyfriend, police married

प्रेमी के घर धरना दे रही थी प्रेमिका, पुलिस ने थाने में कराया विवाह

Sun, 25 Jun 2017 02:32 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Sun, 25 Jun 2017 02:32 PM IST
विज्ञापन
Jaunpur Girlfriend stays in the house of boyfriend, police married
पुलिस स्टेशन में प्रेमिका के गले में वरमाला डालता प्रेमी - फोटो : अमर उजाला

यूपी के जौनपुर जिले में पिछले दो साल से एक प्रेमी अपनी प्रेमिका को शादी के लिए वादे पर वादा किए जा रहा था। प्रेमी के ऐसे इरादे देख प्रेमिका उसके घर आ धमकी और धरना देने लगी। उसने पुलिस को फोनकर आत्महत्या की धमकी भी दी।

विज्ञापन


अंततः थाने में दोनों का विवाह हुआ। सरपतहां थाना स्थित हनुमान मंदिर में शनिवार को पुलिस ने प्रेमी युगल की शादी बड़ें धूम धाम से कराया। शादी होने के बाद दोनों प्रेमिका प्रेमी के घर बहु बनकर गई।
विज्ञापन


थाना करौदीकलां क्षेत्र के सकरदे गांव निवासी छोटेलाल हरिजन की 23 वर्षिया पुत्री सिम्पल का सरपतहां गांव निवासी राजाराम के पुत्र 25 वर्षीय अमरदीप नैनाचार हो गया था। करीब दो साल से चल रहा प्रेम इतना बढ़ा कि दोनो शादी को तैयार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


शादी मे देरी होते देख सिम्पल 11 जून को ही अमरदीप के घर आ धमकी और लगातार घर के सामने शादी के लिये धरना दे रही थी। शनिवार को सिम्पल ने 100 नं. पुलिस को सूचना दी कि अगर लड़का शादी नही करेगा तो जान देगी।


पुलिस मौके पर पहुंच कर दोनो को शादी तय करा दिया। शनिवार को लगभग एक बजे सरपतहां थाने के हनुमानजी मंदिर मे विधि विधान से दोनो की शादी करायी गयी।

शादी में बतौर गवाह प्रधान राम चंद्र यादव, बसंत लाल , अभय राज , फत्तेलाल यादव , परदेशी नाटे , गिरधारी मिश्रा संतोष दीक्षित ,मगरू , प्रणय तिवारी, सहित थाना प्रभारी अरविन्द पाडेय ,नंदलाल यादव आदि सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed