{"_id":"5e7f93b48ebc3e6fab411969","slug":"jaunpur-girl-admitted-to-isolation-ward-of-bhu-s-super-specialty-complex-dies","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएचयू के सुपर स्पेशलिटी कांप्लेक्स के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती जौनपुर की बच्ची की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएचयू के सुपर स्पेशलिटी कांप्लेक्स के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती जौनपुर की बच्ची की मौत
Sat, 28 Mar 2020 11:43 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Sat, 28 Mar 2020 11:43 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएचयू के सुपर स्पेशलिटी कांप्लेक्स के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती जौनपुर निवासी दस वर्ष की बच्ची की शुक्रवार को मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक सर्दी खांसी के बाद परिजन उसे बीएचयू लेकर आए थे जहां 27 मार्च को कोरोना संदिग्ध मानते हुए डॉक्टरों ने उसे भर्ती कर लिया और सैंपल बीएचयू के माइक्रोबायोलॉजी लैब में भेज दिया। जांच रिपोर्ट भी निगेटिव आई थी इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
बीएचयू के सुपरस्पेशलिटी कांप्लेक्स में कोरोना के संदिग्ध के साथ ही संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है। जहां वाराणसी और आसपास के जिलों से आने वाले मरीजों की जांच के बाद उन्हें भर्ती करने की पूरी व्यवस्था है। जौनपुर की 10 वर्ष की बच्ची को भी 27 मार्च को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया था।
विज्ञापन