फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Jaunpur: gang-rape by taking the teenager to the farm

जौनपुरः किशोरी को बहला-फुसलाकर खेत में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म

Sat, 04 Jan 2020 09:06 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sat, 04 Jan 2020 09:06 PM IST
विज्ञापन
Jaunpur: gang-rape by taking the teenager to the farm
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Shutterstock

मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना शुक्रवार देर शाम की है। पीड़िता के मां की तहरीर पर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सभी एक ही गांव के निवासी हैं। इसमें दो आरोपी नाबालिग बताए जा रहे हैं। पुलिस ने आरोपितों का चालान कर दिया था। कोर्ट ने युवक को जेल भेज दिया जबकि नाबालिकों को वाराणसी के रामनगर स्थित बाल सुधार गृह भेज दिया।

विज्ञापन

 

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी (16) के घर आरोपियों का पहले से ही आना-जाना था। इसी का लाभ लेकर वह किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ खेत की ओर ले गए और फिर सामूहिक दुष्कर्म किया। किसी तरह घर पहुंची पीड़ित ने परिजनों को सूचना दी। मां की तहरीर पर पुलिस ने तीन आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज किया और उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


दो आरोपियों की उम्र 16 वर्ष बताई जा रही है। कोतवाल दिनेश प्रकाश पांडेय ने बताया कि तीनों आरोपियों को न्यायालय के लिए चालान किया गया है। वहां उम्र संबंधी दस्तावेज प्रस्तुत करने के बाद नाबालिग आरोपियों को रामनगर स्थित बाल सुधार गृह भेजा दिया गया। इसमें से 22 साल के आरोपी को कोर्ट ने जेल भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed