{"_id":"5938147a4f1c1b34539c94eb","slug":"jaunpur-bride-refuses-marriage-from-black-groom-turns-back","type":"story","status":"publish","title_hn":"काला था दूल्हा, दूल्हन ने शादी से किया इनकार, बैरंग लौटी बारात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काला था दूल्हा, दूल्हन ने शादी से किया इनकार, बैरंग लौटी बारात
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
Updated Thu, 08 Jun 2017 10:52 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादियों के इस सीजन में दूल्हने चर्चा का विषय बनी हुई हैं। ताजा मामला उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले का है। यहां एक दूल्हन ने केवल इसलिए घर पर आई बारात को लौटा दिया कि दूल्हा काला था।
विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के गौरैयाडीह गांव में मंगलवार को आई बारात में दूल्हे का काला रंग देख मंडप में दुल्हन भड़क गई और शादी से इनकार कर दिया। कहा कि हमें दूल्हा पसंद नहीं है। शादी के खुशी भरे माहौल में अचानक सन्नाटा पसर गया।
विज्ञापन
लोगों ने दुल्हन को काफी समझाया। लेकिन वह फैसले पर अडिग रही। आखिरकार बारात को बैरंग लौटना पड़ा। गौरैयाडीह गांव निवासी के घर मंगलवार को बारात आई थी। डीजे पर नाचते गाते बाराती दरवाजे पर पहुंचे। बारातियों की खातिरदारी हुई। द्वारपूजा की रस्म पूरी हुई।
विज्ञापन
बाराती और घराती सभी ने भोजन किया। फिर विवाह की तैयारी शुरू हुई। दूल्हा मंडप में पहुंचा फिर सहेलियों के संग दुल्हन भी मंडप में आई। काले दूल्हे को देखते ही दुल्हन भड़क गई। उसने शादी से इनकार कर दिया।
दुल्हन के अचानक इस फैसले से घराती बराती अवाक रह गए। परिवारीजनों ने दुल्हन से वजह पूछी तो उसने कहा कि दूल्हा उसे पसंद नहीं है। वह यह शादी हरगिज नहीं करेगी। घर की महिलाओं और बड़े बुजुर्गों ने भी समझाने बुझाने का प्रयास किया लेकिन दुल्हन अपने फैसले पर अडिग रही।