{"_id":"59db84264f1c1bb6678b4f3a","slug":"jaunpur-boy-leave-home-after-writing-suicide-letter","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":" सुसाइड नोट लिखकर घर से गायब हुआ, सर्विलांस से पता चला सारी रात प्रेमिका से की फोन पर बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुसाइड नोट लिखकर घर से गायब हुआ, सर्विलांस से पता चला सारी रात प्रेमिका से की फोन पर बात
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
Updated Mon, 09 Oct 2017 07:43 PM IST
विज्ञापन
ससुराल वालों को फर्जी मुकदमे में फंसाने के लिए युवक ने रचा नाटक
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के जौनपुर जिले के कादीपुर गांव निवासी एक शादीशुदा युवक सुसाइड नोट लिखकर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। खबर के बाद पुलिस ने उसका मोबाइल सर्विलांस पर ले लिया। फिर जो जानकारी सामने आई वो हैरान करने वाली है।
युवक कैलाश बिंद रविवार की सारी रात अपनी प्रेमिका से फोन पर बात करता रहा। पुलिस ने सर्विलांस के जरिये जांच कर इस बात की पुष्टि की। पुलिस का कहना है कि युवक ने ससुराल वालों को फर्जी मुकदमे में फंसाने के लिए सुसाइड का सिर्फ नाटक किया है। पता चला है कि वह अंबेडकरनगर में है।
सरपतहा थाना क्षेत्र के कादीपुर गांव निवासी राजेंद्र बिंद का बेटा कैलाश बिंद (22) शनिवार की शाम अपनी बाइक से बाजार जाने के लिए घर से निकला था। वह रात में नहीं लौटा तो उसकी खोजबीन शुरू हुई। रविवार की सुबह उसके कपड़े और सुसाइड नोट रुधौली बाजार के निकट नहर पुलिया पर मिला।
विज्ञापन
किसी महिला ने इसकी सूचना युवक की मां को फोन पर दी। इसके बाद परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नहर में काफी दूर तक गोताखोरों की मदद से तलाश कराई लेकिन युवक का पता नहीं चला।
युवक के परिवार के लोगों ने आशंका जताई कि कैलाश की पत्नी की विदाई ससुराल वाले नहीं कर रहे थे। इससे नाराज होकर वह सुसाइड कर लिया होगा।

दो वर्ष पहले हुई थी शादी, विदाई का मामला कोर्ट तक पहुंचा
demo pic
पुलिस ने जांच में डाग स्क्वॉड का भी सहारा लिया लेकिन सफलता नहीं मिली। युवक की बाइक का भी आसपास कहीं पता नहीं चल रहा था। सुसाइड नोट में लिखा है हमारे साले विकास बिंद पत्नी की विदाई नहीं कर रहे हैं। कैलाश की शादी दो साल पहले हुई थी।
कैलाश ने कुछ दिन पूर्व न्यायालय में सुइथाकला निवासी त्रिभुवन बिंद और ससुर के खिलाफ वाद दायर किया था। कैलाश पत्नी किरन की विदाई के लिऐ परेशान रहता था। थाना प्रभारी अरविंद पांडेय का कहना है कि पुलिस जांच में जुटी है।
कैलाश बिंद का मोबाइल सर्विलांस पर लगा कर पता किया जा रहा है। पता चला कि रविवार की रात वह सारी रात अपनी प्रेमिका से फोन पर बात करता रहा। अपनी मां से भी उसने फोन पर बात की है।