{"_id":"6131c6268ebc3e744630d3e5","slug":"jaunpur-administration-swung-into-action-after-complaining-to-deputy-cm-sealing-rice-warehouse","type":"story","status":"publish","title_hn":"जौनपुर: डिप्टी सीएम से शिकायत के बाद हरकत में आया प्रशासन, पूर्व प्रमुख के भाई का चावल गोदाम सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौनपुर: डिप्टी सीएम से शिकायत के बाद हरकत में आया प्रशासन, पूर्व प्रमुख के भाई का चावल गोदाम सील
Fri, 03 Sep 2021 05:30 PM IST
हरि User
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
Published by: हरि User
Updated Fri, 03 Sep 2021 05:30 PM IST
सार
रामपुर के पूर्व प्रमुख नंदनी जायसवाल के बड़े भाई विनोद जायसवाल के चावल गोदाम पर छापा। अवैध चावल रखने की शिकायत के बाद प्रशासन ने आनन-फानन छापा मारकर कार्रवाई की।
विज्ञापन
चावल गोदाम के बाहर तैनात पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के जौनपुर जनपद के रामपुर के पूर्व प्रमुख नंदनी जायसवाल के बड़े भाई विनोद जायसवाल के चावल गोदाम को बृहस्पतिवार की देर रात पुलिस-प्रशासन की टीम ने सील कर दिया। यह कार्रवाई डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य से शिकायत के बाद हुई। अवैध चावल रखने की शिकायत के बाद प्रशासन ने आनन-फानन छापा मारकर कार्रवाई की। धनुहां गांव में देर रात भारी संख्या में पुलिस बल पहुंचने पर गांव में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन
धनुहां गांव के ही एक शख्स ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य से अवैध रूप से चावल के भंडारण की शिकायत की, जिसपर उन्होंने जांच करने का आदेश जिलाधिकारी मनीष वर्मा को दिया। इसके बाद निर्देश पर रात में 10 बजे मड़ियाहूं क्षेत्राधिकारी संत प्रसाद उपाध्याय, नायब तहसीलदार संतोष कुमार सिंह और इंस्पेक्टर विजय शंकर सिंह कार्रवाई के लिए सकरा रोड पर स्थित विनोद जायसवाल के गोदाम पर पहुंचे। जहां ताला लगा था।
विज्ञापन
विनोद जायसवाल को फोन करने पर स्विच आॅफ मिला। इसके बाद नायब तहसीलदार संतोष कुमार सिंह की देखरेख में गोदाम को सील कर दिया गया। साथ ही सुबह जांच करने की बात कहकर टीम चली गई। थोड़ी देर बाद सूचना मिली कि गोदाम के पीछे भी एक दरवाजा लगा है, जिसके बाद क्षेत्राधिकारी एवं नायब तहसीलदार पुनः गोदाम पर पहुंचकर पीछे के दरवाजे को भी सील कर दिया। किसी प्रकार की गोदाम के अंदर छेड़खानी न हो इसके लिए एक लेखपाल और पुलिसकर्मियों की ड्यूटी पूरी रात लगा दी गई। भारी संख्या में पुलिस बल पहुंचने पर धनुहां गांव में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन