फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Japanese team saw the development model of Buddhist tourist destination

Varanasi News: जापानी दल ने देखा बौद्ध पर्यटन स्थल का विकास मॉडल

Tue, 08 Oct 2024 05:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Oct 2024 05:52 AM IST
विज्ञापन
Japanese team saw the development model of Buddhist tourist destination
विशेष विमान से वाराणसी पहुंचे 80 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल के समक्ष लखनऊ से आए विशेषज्ञों ने दी प्रस्तुति
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

सारनाथ। बौद्ध पर्यटन का प्रमुख केंद्र बनकर उभरे सारनाथ को यूपी और बिहार के प्रमुख बौद्ध पर्यटन स्थलों से जोड़ा जाएगा। सोमवार को 80 सदस्यीय जापानी प्रतिनिधिमंडल बाबतपुर पहुंचा। दल से सारनाथ के प्रमुख बौद्ध मंदिरों और पुरातत्व संग्रहालय का भ्रमण किया। बुद्धा थीम पार्क में आधे घंटे तक पर्यटन विकास से संबंधित प्रजेंटेशन देखा।
जापानी बौद्ध धर्मगुरु सेंसुई केमुरा के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल का स्वागत उपनिदेशक पर्यटन आरके रावत और अधीक्षण पुरातत्वविद अविनाश मोहंती ने किया। करीब 40 मिनट पुरातत्व संग्रहालय में भ्रमण करने के बाद दल पुरातात्विक खंडहर परिसर में पहुंचा। यहां धमेख स्तूप, प्राचीन मूल गंध कुटी विहार की ऐतिहासिकता से रूबरू हुए। 3.40 बजे श्रीलंका मंदिर पहुंचा जहां पर भगवान बुद्ध के अस्थि अवशेष का दर्शन किया। महाबोधि सोसाइटी ऑफ इंडिया के संयुक्त सचिव भिक्षु सुमितानंद थेरो के नेतृत्व में पूजन-अर्चन करने के बाद जापानी डेलीगेट्स बुद्धा थीम पार्क गए।
विज्ञापन

यहां लखनऊ से आए प्रतिनिधिमंडल ने बौद्ध धर्मस्थलों के विकास ओर उसे आपस में जोड़ने और पर्यटन सुविधा विकास से संबंधित जानकारियां हासिल कीं। उपनिदेशक पर्यटन ने बताया कि जापानी दल को काशी के अलावा श्रावस्ती, संकिसा, कुशीनगर में पर्यटन विकास योजनाओं की जानकारी देने के लिए साथ बोधगया को इससे जोड़ने की जानकारी दी गई। सारनाथ के बारे में गाइड हरीशचंद्र ने बताया। इस मौके पर आरके मौर्या, जे राजू, रमेश यादव, रमेश सिंह, विजय यादव, अरविंद सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed