{"_id":"5c8125cebdec221405599df3","slug":"janhvi-kapoor-wish-incomplete-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक साल पुरानी इच्छा पूरी करने के बाद भी जान्हवी कपूर की ये हसरत रह गई अधूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक साल पुरानी इच्छा पूरी करने के बाद भी जान्हवी कपूर की ये हसरत रह गई अधूरी
Thu, 07 Mar 2019 07:38 PM IST
Sayali Maurya
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Published by: Sayali Maurya
Updated Thu, 07 Mar 2019 07:38 PM IST
विज्ञापन
जन्मदिन मनातीं जान्हवी कपूर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीदेवी की बेटी और 'धड़क' फ़िल्म से अपने करियर की शुरुआत करने वाली जान्हवी कपूर अपने 22वें जन्मदिन पर महादेव की नगरी काशी आई थीं। यहां पर उन्होंने नौका विहार से लेकर गंगा आरती तक देखी, बनारसी पान से लेकर लस्सी तक चखी। बनारस की मशहूर लस्सी चखने का एक साल पुराना सपना भी जान्हवी ने काशी में ही पूरा किया। इसके बावजूद उनकी एक हसरत अधूरी रह गई।
विज्ञापन
फिल्म अभिनेत्री श्रीदेवी की बेटी जान्हवी कपूर की राम नगर का किला देखने की चाहत पूरी नहीं हो पाई। शहर के जाम और दोपहर में बाबतपुर से फ्लाइट होने के चलते वह रामनगर नहीं जा पाईं। जान्हवी ने नदेसर पैलेस में ही दिन बिताया।
विज्ञापन
जान्हवी अपना जन्मदिन मनाने के लिए मंगलवार को काशी पहुंची थीं। मंगलवार को विभन्न आयोजनों में हिस्सा लेने के बाद बुधवार सुबह उन्हें राम नगर का किला देखने जाना था। उन्होंने नदेसर पैलेस में आने-जाने के बारे में पूछा तो उन्हें बताया गया कि किला 10 बजे पर्यटकों के लिए खुलता है।
विज्ञापन
डेढ़ बजे बाबतपुर से फ्लाइट होने के चलते उन्हें हर हाल में 12 बजे तक वापस नदेसर पैलेस आना होगा। शहर के जाम और मात्र दो घंटे का समय होने के चलते ही जाह्नवी ने किला देखने की योजना रद कर दी। अपनी फिटनेस को लेकर जागरूक जान्हवी ने नदेसर पैलेस परिसर में ही जॉगिंग की।