फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Janadhodvan Raksha Abhishek will be done after 400 years to eradicate the epidemic

महामारी के नाश के लिए 400 साल बाद होगा जनपदोध्वंस रक्षा अभिषेक

Mon, 24 May 2021 01:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 May 2021 01:07 AM IST
विज्ञापन
Janadhodvan Raksha Abhishek will be done after 400 years to eradicate the epidemic
विश्व में फैली कोरोना महामारी के शमन के लिए ब्रह्म सेना की ओर से जनपदोध्वंस रक्षा अभिषेक का आयोजन सोमवार को अनादि तीर्थ दशाश्वमेध घाट पर होगा। चार सौ साल बाद अनुष्ठान का आयोजन होगा।
विज्ञापन

जनपदोध्वंस रक्षा अभिषेक में 12 ज्योतिर्लिंगों का अभिषेक किया जाएगा। द्वादश ज्योतिर्लिंगों का आह्वान पर्थिव शिवलिंग में काशी के ब्राह्मणों द्वारा किया जाएगा। 12 वैदिक ब्राह्मणों द्वारा संपादित होने वाले अनुष्ठान में 12 पवित्र नदियों का आह्वान किया जाएगा। अनुष्ठान के संयोजकद्वय संजीव रत्न मिश्र एवं पं. दिनेश शंकर दुबे ने बताया कि आचार्य प्रवर चरक द्वारा प्रतिपादित जनपदोध्वंस रक्षा अभिषेक में कुशादक प्रक्रिया का पालन किया जाएगा। आवाह्ति नदियों के जल में 12 प्रकार की औषधियों का मिश्रण किया जाएगा। रुद्राभिषेक के उपरांत 12 प्रकार की औषधियों से ही हवन भी संपन्न किया जाएगा। इससे पहले गोस्वामी तुलसीदास के काल में प्लेग महामारी से रक्षा के लिए काशी के ब्राह्मणों ने अनुष्ठान कराया था।
विज्ञापन

कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए वैदिक पंचदल के सदस्य, 12 वैदिक आचार्य एवं 12 यजमान ही अनुष्ठान स्थल पर उपस्थित होंगे। अनुष्ठान आरंभ होने से पूर्व अनुष्ठान स्थल को सैनेटाइज किया जाएगा। वहां उपस्थित होने वाले सभी जन मास्क और फेसशील्ड धारण किए रहेंगे। ब्रह्म सेना के संयोजक डॉ. संतोष ओझा ने बताया कि जनपदोध्वंस रक्षा अभिषेक की समस्त शास्त्रीय प्रक्रिया के अनुपालन के लिए वैदिक पंच दल का गठन किया गया है। इसमें काशी के प्रकांड विद्वान पं. बटुकनाथ शास्त्री, पं. दिनेश अम्बाशंकर उपाध्याय, पं. राजेश पांडेय, पं. भृगुनाथ शास्त्री एवं पं. राघवेंद्र शास्त्री हैं। पवित्र नदियों गंगा, यमुना, सरस्वती, कृष्णा, ताप्ति, नर्मदा, शिप्रा, सिंधु, ब्रह्मपुत्र, कावेरी, गोदावरी एवं अलकनंदा का आह्वान करने के लिए मिट्टी के विशेष पात्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अज्ञात मृतकों की शांति के लिए 25 को होगा क्रिया कर्म
ओम काशी अन्नपूर्णा सेवा ट्रस्ट और मारवाड़ी युवा मंच अन्नपूर्णा शाखा के संयुक्त तत्वावधान में 25 मई को मारवाड़ी युवक संघ भवन में अज्ञात मृतकों की शांति के लिए क्रिया कर्म किया जाएगा। कोरोना महामारी से मरने वाले लोगों की आत्मा की शांति के लिए कर्मकांडी ब्राह्मणों द्वारा यह अनुष्ठान किया जाएगा। विख्यात कर्मकांडी रानी गुरु महाराज के नेतृत्व में आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed