फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Jan Vishwas Yatra reached Banaras: Swatantra Dev said Yogi government is bulldozing on mafia and goons

बनारस पहुंची जनविश्वास यात्रा: माफिया और गुंडों पर योगी सरकार का चल रहा है बुलडोजर- स्वतंत्र देव

Wed, 29 Dec 2021 11:47 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 29 Dec 2021 11:47 PM IST
सार

वाराणसी पहुंची भाजपा की जनविश्वास यात्रा का सड़कों पर जोरदार स्वागत किया गया। देर रात सड़कों पर हुजूम रहा।

विज्ञापन
Jan Vishwas Yatra reached Banaras: Swatantra Dev said Yogi government is bulldozing on mafia and goons
संबोधित करते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह साथ में मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विधानसभा चुनाव से पहले जनता के बीच माहौल बनाने के लिए गाजीपुर से शुरू हुई भाजपा की जनविश्वास यात्रा सेवापुरी के कपसेठी से वाराणसी की सीमा में प्रवेश किया। यात्रा पूरे दिन सेवापुरी और रोहनिया के रूट से आगे बढ़ी, देर शाम अखरी के रास्ते शहर की सीमा में आई। यहां सड़कों पर डटे कार्यकर्ताओं ने यात्रा का स्वागत किया। भाजपा की यात्रा लंका चौराहे से होते हुए गोदौलिया, मैदागिन के रास्ते देर रात करीब 11 बजे वरुणा पार पहुंची। इस दौरान सड़क पर हुजूम उमड़ा रहा। कपसेठी चौराहे पर भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय मंत्री अजय सिंह मुन्ना के नेतृत्व में यात्रा का स्वागत किया गया।

विज्ञापन


यात्रा के दौरान ही बड़ौरा, जंसा और रोहनिया में आयोजित जनसभा में यात्रा की अगुवाई कर रहे प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि 2017 के पहले राज्य के अंदर किसी की हिम्मत नही थी कि वो माफिया मुख्तार अंसारी पर किसी प्रकार की रोक लगा सके, लेकिन हमारी सरकार बनते ही गुंडागर्दी, माफिया पर शिकंजा कसा गया। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव बार बार कह रहे है कि मै आ रहा हूं, मै उनसे पूछना चाहता हूँ कि क्या करने आ रहे है और किस लिए आ रहे है। हमारे ऊपर बुलडोजर चलाने आ रहे है। स्वतंत्र देव ने कहा कि पहली बार राज्य के मुसहर, गरीबों, शोषितों, वंचितों, दलितों को 40 लाख पक्का मकान देने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया।

विज्ञापन

उन्होंने कहा, मुझे वाल्मिकी समाज की महिला मिली, मैने उससे पूछा वोट किसको दोगी तो उसने कहा मै अपने बेटे को वोट दूंगी, जिसने योजनाओं से मेरा जीवन संवारा है। 2017 के पहले बिजली का तार पकड़ते थे तो करंट नहीं आता था, लेकिन बिजली का बिल पकड़ने से करंट आता था। इस दौरान राष्ट्रीय मंत्री विनोद सोनकर, काशी क्षेत्र अध्यक्ष महेश चंद श्रीवास्तव,  कैबिनेट मंत्री नंदगोपाल नंदी, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार डा. नीलकंठ तिवारी, विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह, सौरभ श्रीवास्तव, धर्मवीर प्रजापति, जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, पूर्व मेयर कौशलेंद्र सिंह मौजूद रहे।

जनता से मांगे पांच वचन
जनसभा के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने जनता से 5 वचन मांगे। इसमें जिसमें पहला वचन बच्चों से कभी गुटका मत मंगवाना, बच्चों को पेट काटकर पढ़ाना, माता पिता के चरणों में प्रतिदिन 5 मिनट मालिश करना, तीसरा वचन बेटी, पत्नी और मां पर कभी हाथ मत उठाना, चौथा वचन एक बिस्वां जमीन के लिए कभी भाई भाई मत लडना और पांचवा वचन शाम को कोई और जूस नहीं पीना।

विज्ञापन

यात्रा से लगा भीषण जाम, हांफा शहर
भाजपा की जन विश्वास यात्रा के चलते बुधवार शाम शहर में भीषण जाम की चपेट में रहा। सेवापुरी, रोहनिया होते हुए शाम के समय शहर में पहुंची यात्रा के चलते मंडुवाडीह, ककरमत्ता, सुंदरपुर, लंका, मदनपुरा, गौदोलिया का इलाका जाम हो गया। दरअसल, यात्रा को लेकर यातायात विभाग ने कोई तैयारी नहीं की थी। यही कारण है कि ज्यादातर जगहों पर यातायात कर्मी भी नदारद दिखे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed