{"_id":"62187972dabaef075e38e8cc","slug":"jammu-kashmir-lieutenant-governor-manoj-sinha-car-accident-in-varanasi-no-any-harm-he-was-going-to-chandauli","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हादसा टला: जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा की कार दुर्घटनाग्रस्त, बनारस से जा रहे थे गाजीपुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसा टला: जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा की कार दुर्घटनाग्रस्त, बनारस से जा रहे थे गाजीपुर
Fri, 25 Feb 2022 12:08 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Fri, 25 Feb 2022 12:08 PM IST
सार
जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा की कार शुक्रवार सुबह राजघाट पुल के ढलान पर लगाए गए लोहे के पिलर से टकरा गई। घटना में किसी को भी चोट नहीं लगी।
विज्ञापन
उप राज्यपाल मनोज सिन्हा की कार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा की कार शुक्रवार सुबह वाराणसी में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। संयोग अच्छा रहा कि हादसे में उप राज्यपाल कोई चोट नहीं पहुंची। उप राज्यपाल मनोज सिन्हा वाराणसी से अपने गृहनगर गाजीपुर जा रहे थे। राजघाट पुल (मालवीय ब्रिज) के ढलान पर लगाए गए लोहे के पिलर से उनकी कार की टक्कर हो गई।
विज्ञापन
लोहे के पिलर के बीच से वाहन निकालने के चक्कर में गाड़ी का बायां हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। कार का एक चक्का पंक्चर भी हो गया। पड़ाव पिकेट पर तैनात पुलिसकर्मी तुरंत मौके पर पहुंच गए। मौके पर सीओ अनिल राय, मुगलसराय इंस्पेक्टर बृजेश तिवारी भी पहुंच गए।
विज्ञापन
उप राज्यपाल को दूसरी गाड़ी में बैठाकर गंतव्य की ओर रवाना किया गया। इस दौरान थोड़ी देर के लिए अफरातफरी की स्थिति रही। रामनगर थाना प्रभारी निरीक्षक अश्विनी पांडेय ने बताया कि हादसे में किसी को चोट नहीं लगी है।
विज्ञापन
Trending Videos
गाजीपुर में कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे मनोज सिन्हा
उप राज्यपाल मनोज सिन्हा शुक्रवार को गाजीपुर के जमानियां, मुहम्मदाबाद समेत अलग अलग विधानसभा क्षेत्रों में निर्धारित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। गहमर के कामाख्या धाम मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे तो क्षेत्र के प्रबुद्धजनों से मुलाकात करेंगे।
इसके अलावा रेवतीपुर में माता भवानी के मंदिर में भी पूजा अर्चना में शामिल होंगे। उप राज्यपाल के आगमन को लेकर पुलिस और प्रशासनिक अमला मुस्तैद है।