{"_id":"5e260baf8ebc3e4ae2584ee9","slug":"jam-varanasi-news-vns506329587","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारी वाहनों के लिए बनेगा वैकल्पिक मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारी वाहनों के लिए बनेगा वैकल्पिक मार्ग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर। औद्योगिक क्षेत्र फेज 1 के सभागार में सोमवार को पुलिस अधिकारियों के साथ हुई बैठक में उद्यमियों ने हाईवे पर जाम की समस्या उठाई। इस पर अपर पुलिस अधीक्षक प्रेम चंद्र ने भारी वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग बनाने का आश्वासन दिया।
इस दौरान रामनगर औद्योगिक एसोसिएशन के अध्यक्ष देव भट्टाचार्या ने कहा कि बिहार स्थित कर्मनाशा नदी पर बने पुल के टूट जाने से हाईवे प्रतिदिन जाम रहता है। इससे उद्यमियों को वाराणसी से औद्योगिक क्षेत्र में सामान लाने में काफी दिक्कत हो रही है।
इस पर अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि तीन दिन के अंदर भारी वाहनों के आवागमन के लिए वैकल्पिक मार्ग चालू करा दिया जाएगा। फिलहाल पुलिस बल लगा कर प्राइवेट गाडि़यों के लिए सड़क को खाली रखा जाएगा। जिससे उद्यमियों को कोई असुविधा न हो।
विज्ञापन
इस दौरान उद्यमियों द्वारा दोनों औद्योगिक क्षेत्र में सीसी कैमरे लगाने की क्षेत्राधिकारी कुंवर प्रभात ने तारीफ की। कहा कि इससे अपराधियों में भय बना रहेगा और अपराध में कमी आएगी। धन्यवाद ज्ञापन संगठन के सचिव चंद्रेश्वर जायसवाल ने दिया। इस मौके पर विजय केशरी, अजय राय, अमित गुप्ता ,पंकज विजलानी ,कन्हैया लाल गुप्ता, सुरेंद्र राय, राजेश जायसवाल, मनोज तिवारी, जितेंद्र जैन, त्रिभुवन सिंह, परेश सिंह, प्रशांत गुप्ता, राहुल शर्मा, सुमित लढ्ढा, सुनील जैन आदि उद्यमी उपस्थित रहे।