फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Jam on Cantonment trapped in PMS demo fleet of

कैंट पर जाम में फंसी पीएम की डेमो फ्लीट

Thu, 16 Jul 2015 02:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो
अमर उजाला ब्यूराो Updated Thu, 16 Jul 2015 02:11 AM IST
विज्ञापन
Jam on Cantonment trapped in PMS demo fleet of
वाराणसी। प्रधानमंत्री के आगमन से ठीक एक दिन पहले सुरक्षा का ग्रैंड रिहर्सल हुआ। सुरक्षा एजेंसियों ने पीएम के काफिले में शामिल होने वाली फ्लीट के साथ बीएचयू से बाबतपुर एयरपोर्ट तक पूर्वाभ्यास किया। इस दौरान फ्लीट के रास्ते में कई जगहों पर रुकावटें आईं। कैंट पर फ्लीट के जाम में फंसने पर गाड़ियों में सवार एसपीजी के अधिकारियों ने नाराजगी जाहिर की और साथ चल रहे पुलिस के अधिकारियों को कई जरूरी दिशा-निर्देश दिए। एसजीपी के अधिकारियों ने बाबतपुर एयरपोर्ट, बीएचयू हेलीपैड, बीएचयू ट्रामा सेंटर, डीरेका मैदान और डीरेका हेलीपैड का भी निरीक्षण कर वहां के सुरक्षा इंतजामों को देखा-परखा।
विज्ञापन


दोपहर 2:20 बजे बीएचयू हेलीपैड से पीएम के डेमो फ्लीट का रिहर्सल शुरू हुआ। जैमर सहित काफिले की 60 गाड़ियां हेलीपैड से ट्रामा सेंटर के लिए रवाना हुईं। वहां से फ्लीट वापस लंका चौराहा, नरिया, सुंदरपुर, नेवादा होते हुए डीरेका सभा स्थल पहुंची। इस बीच नरिया तिराहे पर बाईं ओर कूड़े का बजबजाता ढेर देख एसपीजी के अधिकारियों ने काफिला रोक दिया। गाड़ी से उतरे और साथ चल रहे अधिकारियों से कहा कि यहां से तत्काल कूड़ा हटवाने का प्रबंध कराया जाए। इसके बाद काफिला डीरेका के लिए
विज्ञापन


रवाना हुआ। उधर, डीरेका से बाबतपुर एयरपोर्ट के लिए रवाना हुई फ्लीट के रास्ते में कई रुकावटें आईं। कैंट रेलवे स्टेशन के सामने फ्लीट जाम में फंस गई। आलम यह रहा कि पैदल चलने वाले लोग फ्लीट के आगे से सड़क पार करते देखे गए। ट्रैफिक की इस अव्यवस्था पर एसपीजी के अधिकारियों ने वहां तैनात यातायात पुलिसकर्मी को फटकार लगाई। रोडवेज के सामने एक बार फिर काफिले को जाम से दो-चार होना पड़ा। कचहरी से एयरपोर्ट के रास्ते पर सामने से आने वाली गाड़ियों की वजह से भी दिक्कतें आईं। दो अलग-अलग फ्लीट ने दिन में तीन बार रिहर्सल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाटलाइन, ब्राडबैंड लगाए गए
प्रधानमंत्री के लिए ट्रामा सेंटर, डीरेका  गेस्ट हाउस, सभा स्थल और बाबतपुर हवाई अड्डे पर हाटलाइन लगाई गई है। सभा स्थल और डीरेका पर अंतरराष्ट्रीय कॉलों के लिए आईएसडीएन फोन के साथ-साथ हाईस्पीड ब्राडबैंड भी लगाए गए हैं। वरिष्ठ प्रबंधक केपी सिंह ने बताया कि प्रोटोकाल के अनुसार सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।


होटलों में हुई संदिग्धों की तलाश
प्रधानमंत्री की सुरक्षा के प्रति पुलिस प्रशासन के साथ ही सुरक्षा एजेंसियां बेहद चौकन्ना हैं। सुरक्षा में कोई चूक न रह जाए, इसलिए मंगलवार की रात पुलिस ने होटलों और गेस्ट हाउसों में सघन जांच की। होटलों में ठहरे अतिथियों की भी सघन तलाशी ली गई। ढाबों, रोडवेज बस अड्डा, कैंट और सिटी रेलवे स्टेशन के आसपास भी पुलिस रातभर चेकिंग करती रही, लेकिन कहीं किसी संदिग्ध के पकड़े जाने की कोई सूचना नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed