फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Jal nigam JE deadbody arrived bhadohi from delhi

भदोही में जल निगम के जेई का हुआ अंतिम संस्कार, गांव में छाया मातम

Thu, 14 Jun 2018 01:46 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही Updated Thu, 14 Jun 2018 01:46 AM IST
विज्ञापन
Jal nigam JE deadbody arrived bhadohi from delhi
bhadohi - फोटो : अमर उजाला
जल निगम (पेयजल) के अवर अभियंता सुशील कुमार गुप्ता (34)  सुशील कुमार गुप्ता का शव बुधवार सुबह नई दिल्ली से सड़क मार्ग से भदोही जिले के लाला नगर स्थित उनके पैतृक आवास पर लाया गया। शव आते ही पूरे गांव में मातम छा गया। दोपहर बाद डेरवा घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन


बनारस में हुए हमले में गंभीर रूप से घायल जेई को नई दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान मंगलवार को उनकी मौत हो गई थी। गोपीगंज थाना क्षेत्र के लालानगर गांव निवासी सुशील गुप्ता (34) पुत्र मुरारी लाल गुप्ता जल निगम में जूनियर इंजीनियर के पद पर वाराणसी में तैनात थे।
विज्ञापन


करीब हफ्तेभर पूर्व वाराणसी के लंका में पेयजल पाइपलाइन की गैपिंग ठीक कराते समय रात में दर्जनभर छात्रों ने सुशील और ठेकेदार पर प्राणघातक हमला कर दिया था। इसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्हें बीएचयू ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया था, लेकिन जेई की हालत ज्यादा गंभीर होने पर उन्हें दिल्ली एम्स भेज दिया गया था, जहां मंगलवार को दोपहर में उनकी मौत हो गई। मौत के बाद परिजन एंबुलेंस से शव लेकर बुधवार को दोपहर घर पहुंचे तो परिवार में कोहराम मच गया।

किसी तरह के बवाल की आशंका से सीओ ज्ञानपुर और सीओ औराई दो थानों की पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। थोड़ी ही देर बाद मुख्य अभियंता वाराणसी बीपी मिश्रा भी मृतक के घर पहुंच गए।

उन्होंने मौके पर मौजूद औराई विधायक दीनानाथ भास्कर और जेई के परिजनों को आश्वासन दिया कि पूरे प्रदेश के जल निगम के कर्मचारियों का एक दिन का वेतन पीड़ित परिजनों को जाएगा। साथ ही मृतक की पत्नी को नौकरी दी जाएगी।

इसके बाद परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए स्थानीय डेरवा घाट ले गए। सुशील गुप्ता दो भाइयों में बड़े थे और घर में एकलौते कमाऊ पूत थे। उनके जाने से पूरा परिवार बिखर गया है। मृतक जेई को दो लड़के शशिकांत (4), चिंटू (2) और एक बेटी दिव्या (6) है। 
Trending Videos

आज से धरना देंगे इंजीनियर

Jal nigam JE deadbody arrived bhadohi from delhi
जेई की आत्मा के शांति के लिए मौन होकर खडे कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
बदमाशों के हमले से घायल जेई सुशील कुमार गुप्ता की मौत के बाद पूरे इंजीनियर्स एसोसिएशन में काफी रोष है। बुधवार को इंजीनियर्स ने जहां भगवानपुर कार्यालय में श्रद्घांजलि दी, वहीं गुरुवार से धरना देने का ऐलान कर दिया। ऐसे में अब विभाग के इंजीनियर धरने पर बैठ जाएंगे।

बीते पांच जून की रात में लंका पर पाइप लाइन का काम करा रहे जेई सुशील गुप्ता और दो ठेकेदारों को बदमाशों ने मारपीट कर घायल कर दिया। इसके बाद इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इसको लेकर इंजीनियरों में असुरक्षा की भावना है।

साथी की मौत के बाद इंजीनियरों ने बुधवार को भगवानुपर स्थित कार्यालय में एक श्रद्घांजली सभा की, जिसमं जेई के आत्मा की शांति की प्रार्थना की। इसके बाद सभी इंजीनियर जेई के गृह जनपद भदोही पहुंचे, जहां उनके इंतिम संस्कार में शामिल हुए।

डिप्लेमा इंजीनियर्स एसोसिएशन के सविव रोहित कुमार लोधी ने कहा कि इस घटना से पूरे इंजीनियर्स एसोसिएशन में रोष है। बताया कि गुरुवार से हम लोग कार्यालय पर धरना देने का काम करेंगे।

इसमें हम लोग आरोपियों पर रासुका लगाने, परिवार को एक करोड़ का मुआवजा, पत्नी कौ नौकरी, बच्चों की शिक्षा, शहीद का दर्जा, सभी को सुरक्षा, रोड का नाम जेई के नाम पर रखने की मांग होगी। वहीं शाम को कैंडल मार्च भगवानपुर कार्यालय से निकाला जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed