फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   jail road

राकेश न्यायिक के घर गाजीपुर जिले की पुलिस ने फिर मारा छापा

Wed, 04 Nov 2020 01:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2020 01:41 AM IST
विज्ञापन
jail road
वाराणसी। सेंट्रल जेल रोड निवासी राकेश श्रीवास्तव उर्फ राकेश न्यायिक के घर पर मंगलवार को गाजीपुर जिले की पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में एक बार फिर छापा मारा। इस दौरान पुलिस ने पड़ोस के मकान से भी राकेश के घर में घुसने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद पुलिस ने राकेश के चेतगंज स्थित पुश्तैनी मकान की भी तलाशी ली। हालांकि राकेश को गिरफ्तार करने में सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

गाजीपुर जिले के सादात थाने में बीते 27 अक्तूबर को राकेश न्यायिक और दो अज्ञात के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया था। गाजीपुर के जिला पंचायत सदस्य मार्कंडेय सिंह का आरोप है कि 26 अक्तूबर की रात सादात क्षेत्र के दिलीपरायपट्टी स्थित अपने घर जा रहे थे, इसी दौरान उन पर फायरिंग की गई। इस मामले में बीते 29 अक्तूबर को गाजीपुर जिले की पुलिस ने राकेश के शिवपुर स्थित घर पर छापा मारा लेकिन किसी को गिरफ्तार नहीं कर सकी। इसके बाद पुलिस अदालत से जारी गैर जमानती वारंट चस्पा कर वापस लौट गई थी। मंगलवार को भी पुलिस को राकेश को गिरफ्तार करने में सफलता नहीं मिली। उधर, राकेश न्यायिक ने एक विज्ञप्ति जारी कर बताया कि उन्होंने अदालत में प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई गई है। उनके प्रार्थना पत्र पर आगामी नौ नवंबर को अदालत ने पुलिस से रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed