{"_id":"5f45714d8ebc3e3ca82ea05e","slug":"jail-city-news-vns543441030","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्थायी जेल से भागे आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस को सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्थायी जेल से भागे आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस को सौंपा
विज्ञापन
सेवापुरी। शिवपुर स्थित अस्थायी जेल से भागे हत्या के आरोपी दिनेश लाल को सोमवार की रात जंसा थाना के पचवार गांव में ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। इस दौरान आरोपी ने एक ग्रामीण को चाकू मारकर घायल कर दिया।
पचराव गांव निवासी लालजी अपनी पुत्री रंजू की शादी कुछ साल पहले चकचमरान भीमनगर अनेई निवासी दिनेश लाल के साथ की थी। आरोप है कि बीते 10 अगस्त को दिनेश ने रंजू की गला दबाकर हत्या करने के बाद शव को पंखे से फंदे पर लटका दिया था। रंजू के मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए पति सहित पांच लोगों के खिलाफ बड़ागांव थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में पति दिनेश लाल को गिरफ्तार कर अस्थायी जेल में निरुद्ध किया गया था, जहां से 19 अगस्त को दिनेश भाग निकला था। इसके बाद फोन पर अपने ससुर लालजी को मुकदमा वापस लेने की धमकी देने लगा और बात न मानने पर जान से मारने की धमकी दिया। सोमवार की रात आरोपी अपने ससुर लालजी के घर पहुंचा और जान से मारने की कोशिश किया। शोर सुन कर ग्रामीणों द्वारा उसे दौड़ाया तो एक खेत में जाकर छुप गया। ग्रामीणों से खुद को घिरता हुआ देखकर दिनेश लाल समीप ही स्थित राजभर बस्ती के एक घर में घुसा, जहां एक युवक ने शोर मचाया तो उसे चाकू मार दिया। किसी तरह से ग्रामीणों ने उसे पकड़ा और जमकर पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया।
पेड़ की डाल गिरी, बाल-बाल बचे पुलिसकर्मी और दुकानदार
सेवापुरी। जंसा चौराहे के समीप पीपल के पेड़ की डाल सोमवार की सुबह अचानक टूट कर उस स्थान पर गिरी, जहां पुलिस पिकेट के जवान बैठते हैं। डाल गिरने से जहां पिकेट के जवान बाल-बाल बच गए, वहीं दुकानें न खुली होने से कोई अन्य भी घायल नहीं हुआ। ग्रामीणों के अनुसार, जंसा चौराहे के पास सड़क के किनारे जगह होने के कारण पुलिस पिकेट के जवान बैठते हैं। उस जगह के आसपास की दुकानों पर भी हमेशा भीड़ लगी रहती है। पेड़ की डाल गिरी तो संयोग अच्छा था कि कोई उसकी जद में नहीं आया।
विज्ञापन
रिटायर्ड चिकित्सक के घर से लाखों की चोरी
हरहुआ। बड़ागांव थाना के कोईराजपुर गांव निवासी सेवानिवृत्त चिकित्सक के घर में सोमवार की रात घुसे चोर नशीला पदार्थ छिड़क कर 25 हजार रुपये और दस लाख रुपये से ज्यादा मूल्य के आभूषण चुरा ले गए। गृहस्वामी की सूचना के चार घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची।
कोइराजपुर गांव निवासी सत्यदेव पांडेय आयुर्वेद विभाग से सेवानिवृत्त चिकित्सक हैं। घटना के समय गृह स्वामी और उनकी पत्नी घर के बाहर बरामदे में सो रहे थे, जबकि परिवार के अन्य सदस्य घर के अंदर सो रहे थे। चोर मकान के पीछे स्थित पेड़ के सहारे छत पर जाकर सीढ़ी के रास्ते घर के अंदर प्रवेश किए। इसके बाद अलग-अलग कमरों में सो रहे लोगों के ऊपर किसी नशीले पदार्थ का छिड़काव कर कमरों का दरवाजा बाहर से बंद कर दिए। जिस कमरे को चोरों ने बंद नहीं किया था उसी में लोहे की आलमारी रखी थी और गृहस्वामी की पुत्रवधू पूजा व आठ वर्षीय नातिन सोई थी। परिजनों के अनुसार चोरी हुए जेवरों की कीमत 10 लाख रुपये से ज्यादा है।