{"_id":"907e7c2c496d36204a2952797ffc8b4a","slug":"jagannath-temple-stirred-by-rumors-of-bomb-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जगन्नाथ मंदिर में बम की अफवाह से हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जगन्नाथ मंदिर में बम की अफवाह से हड़कंप
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
Updated Mon, 19 Oct 2015 01:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अस्सी स्थित अति प्राचीन जगन्नाथ मंदिर परिसर में बम की अफवाह से रविवार की शाम पुलिस और प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया। किसी ने पुलिस कंट्रोल रूम को फोन कर मंदिर परिसर में बम होने की सूचना दी थी। मौके पर पहुंचे बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड ने मंदिर परिसर और आसपास के इलाके की घंटाें तलाशी ली लेकिन कहीं कुछ मिला नहीं। जिस मोबाइल नंबर से कंट्रोल रूम को फोन किया गया था, पुलिस ने जब उस पर कॉल की तो वह स्विच्ड ऑफ बताने लगा। बम की अफवाह से अस्सी चौराहे से लेकर अस्सी घाट तक अफरातफरी का माहौल दिखा। जबकि मंदिर परिसर के अगल-बगल रहने वाले सहमे रहे। पुलिस अधिकारियों द्वारा सब कुछ सामान्य बताए जाने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
पुलिस कंट्रोल रूम के 100 नंबर पर रविवार की शाम किसी ने फोन कर सूचना दी थी कि जगन्नाथ मंदिर में बम रखा हुआ है। कंट्रोल रूम ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आकाश कुलहरि को मामले की जानकारी देने के साथ ही भेलूपुर पुलिस को आगाह किया। एसएसपी के निर्देश पर बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंचा। साथ ही, भेलूपुर और आसपास के थानों की फोर्स भी पहुंची। लगभग डेढ़ घंटे तक मंदिर परिसर, जगन्नाथ गली, आसपास खड़े वाहनों और अस्सी घाट तक तलाशी अभियान चला लेकिन कहीं कुछ मिला नहीं।
उधर, शाम का समय होने के कारण रोजाना की तरह अस्सी घाट पर आमजन की खासी भीड़ उमड़ी थी। बम की अफवाह से अचानक सभी सकते में आ गए और वापस होने लगे। एसएसपी आकाश कुलहरि ने बताया कि कंट्रोल रूम पर आई सूचना के आधार पर बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड को मौके पर भेजा गया था। कहीं कुछ मिला नहीं है। जिस नंबर से फोन आया था वो फिलहाल स्विच्ड ऑफ है। सर्विलांस के आधार पर सूचना देने वाले के नाम और पते की तस्दीक में पुलिस जुटी है।