फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   ity institutions will make council schools smart

शहर की संस्थाएं परिषदीय विद्यालयों को बनाएंगी स्मार्ट

Tue, 06 Oct 2020 01:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
ity institutions will make council schools smart
वाराणसी। परिषदीय स्कूलों में केवल पाठ्यक्रम आधारित शिक्षा ही नहीं दी जाएगी बल्कि विद्यालय डिजिटल लर्निंग केंद्र के रूप में विकसित किए जाएंगे। इसके लिए स्कूल सामुदायिक सहभागिता के माध्यम से डिजिटल अवस्थापना से संतृप्त किया जाएगा। जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने इसके लिए वाराणसी व भदोही की 30 संस्थाओं को पत्र लिखकर स्कूलों को सहयोग देने की अपील की है।
विज्ञापन

सरकार परिषदीय स्कूलों के शैक्षणिक परिवेश में गुणात्मक वृद्धि के लिए कार्य कर रही है। इसके लिए डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने की योजना है। शिक्षकों के शैक्षिक प्रयासों को तकनीकी सहयोग प्रदान करने के लिए विद्यालय डिजिटल लर्निंग केंद्र के रूप में विकसित किए जाएंगे। ऐसे में समुदाय की मदद ली जाएगी। जिसके लिए विद्यालय में कंप्यूटर, प्रोजेक्टर यूनिट, स्मार्ट टीवी आदि का प्रबंध किया जाएगा। जिससे छात्र दूरदर्शन और आकाशवाणी के माध्यम से प्रसारित होने वाले शिक्षण सामग्री देख सकें। सामुदायिक सहयोग से परिषदीय स्कूलों का कायाकल्प किया जाएगा। विद्यालय हाईटेक बनाए जाएंगे और तकनीकी की मदद से छात्र स्मार्ट बनेंगे। निजी स्कूलों की तरह ही यहां की व्यवस्थाएं रहेंगे, जिसका विद्यार्थी लाभ ले सकेंगे।
विज्ञापन

इन संस्थाओं से की अपील
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड, एचडीएफसी बैंक व सहभागी शिक्षण केंद्र, गेल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, रोटरी क्लब वाराणसी, अवादा पावर, कोका कोला इंडिया, रूम टू रीड, एचडीएफसी अरगो, जन सेवा कल्याण संस्थान भदोही, यूनियन बैंक, केनरा बैंक, उद्योग बंधु, ताज होटल, सूर्या होटल, जलांस ग्रुप, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, सोनाटा इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, यूनाइटेड इंश्योरेंस कंपनी, फेडरर बैंक, केया यूनियन बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, एंड्रा इंडिया, तरुण चाइल्ड एंड वूमेन डेवलपमेंट सोसाइटी भदोही, इलाहाबाद बैंक, काशी गोमती ग्रामीण बैंक, आईसीआईसी बैंक, व्यापार मंडल, रमाडा ग्रुप्स ऑफ होटल, होटल इंटरनेशनल से डीएम ने स्कूलों को स्मार्ट बनाने में सहयोग की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग दूरदर्शन और आकाशवाणी पर पाठ्यक्रम आधारित शिक्षण सामग्रियों का प्रसारण करा रहा है। इसके अलावा यूट्यूब चैनल व वेबसाइट है, जिस पर कक्षा एक से आठ तक के छात्रों के लिए ई कंटेंट उपलब्ध है। इनका प्रयोग विद्यालय में किया जाएगा। इसको लेकर प्रबंध किए जा रहे हैं। - राकेश सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed