{"_id":"5de7e2498ebc3e549e56fc51","slug":"iti-students-angry-over-beating-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी में पिटाई से गुस्साए आईटीआई के छात्रों ने किया रास्ता जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी में पिटाई से गुस्साए आईटीआई के छात्रों ने किया रास्ता जाम
Wed, 04 Dec 2019 10:14 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Wed, 04 Dec 2019 10:14 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी जिले के करौंदी स्थित राजकीय आईटीआई कालेज में पढ़ने वाले छात्र-छात्रा बुधवार को कक्षाओं का बहिष्कार कर बाहर आ गए। सुबह करीब 10:30 बजे कॉलेज का गेट बंद कर सामने रास्ता जाम कर दिया। इस वजह से करौंदी-सुसुवाही मार्ग पर आवागमन प्रभावित रहा। कॉलेज के कार्यवाहक प्रधानाचार्य ने किसी तरह समझाबुझाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन
कॉलेज गेट के सामने रास्ता जाम कर रहे छात्रों ने कॉलेज और पुलिस प्रशासन के विरोध में नारेबाजी की। बताया कि मंगलवार शाम चार बजे सिविल ट्रेड विभाग में दो बाहरी युवकों ने घुसकर एक छात्र की पिटाई कर दी। जब इसका विरोध करने राहुल, गुडि़या सहित अन्य लोग पहुंचे तो उन्होंने उनको भी पीटा। जब तक कॉलेज प्रशासन से जुड़े लोग पहुंचते तब तक वह भागने में सफल हो गए।
विज्ञापन
छात्रों ने बताया कि इसकी जानकारी तुरंत लंका पुलिस को दी गई लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद कार्यवाहक प्रधानाचार्य आरडी पाल से बातचीत की गई लेकिन उन्होंने भी कोई नहीं जवाब दिया। रास्ता जाम और धरने के करीब एक घंटे बाद पहुंचे कार्यवाहक प्रधानाचार्य और पुलिस कर्मियों ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई का अश्वासन दिया, इसके बाद जाकर रास्ता जाम खत्म हुआ।
विज्ञापन