{"_id":"629bbe0432ae19696f742976","slug":"it-is-against-justice-to-make-the-complainant-an-inquiry-officer-varanasi-news-vns657231421","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिकायतकर्ता को जांच अधिकारी बनाना न्याय के खिलाफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिकायतकर्ता को जांच अधिकारी बनाना न्याय के खिलाफ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में सहायक आचार्य व सहायक पुस्तकालयाध्यक्ष की भर्ती परीक्षा में शिकायतकर्ता को ही जांच टीम का अध्यक्ष बनाने पर आपत्ति दर्ज कराई गई है। अध्यापक परिषद के अध्यक्ष ने कुलपति को पत्र भेजकर अपना पक्ष रखा है और विसंगतियों की जांच को शामिल करने पर ही जांच अधिकारी का पदभार ग्रहण करने की बात कही है।
शनिवार को कुलपति को भेजे गए पत्र में अध्यापक परिषद के अध्यक्ष प्रो. रामपूजन पांडेय ने कहा कि भर्ती परीक्षा में शुरू से ही विसंगतियों की भरमार है। आईक्यूएसी की बैठक में विसंगतियों का मुद्दा उठाए जाने पर वित्ताधिकारी प्रो. सुधाकर मिश्र को दायित्वों से मुक्त कर दिया गया। वहीं विसंगतियों को उजागर करने वाले अध्यापक परिषद के सदस्यों को आपत्ति निस्तारण समिति में शामिल किया गया है। यह न्याय के खिलाफ है। यदि विश्वविद्यालय प्रशासन विज्ञापन से लेकर अब तक की विसंगतियों की जांच इस समिति की परिधि में लाता है तो मुझे यह दायित्व स्वीकार है। 29 मई को हुई स्क्रीनिंग परीक्षा के साथ ही अभ्यर्थियों ने आपत्तियां दर्ज कराई थीं। इसके बाद 30 मई को परिणाम जारी करके आपत्तियां मांगी गईं थीं। अध्यापक परिषद के अध्यक्ष प्रो. रामपूजन पांडेय व महामंत्री प्रो. अमित शुक्ला ने राजभवन से भी विसंगतियों की शिकायत की है।