{"_id":"65546dd6fe9037418b0e4a43","slug":"issue-of-not-registering-case-in-bhu-case-raised-again-memorandum-given-to-acp-bhelupur-demanding-action-2023-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"IIT BHU: बीएचयू मामले में मुकदमा दर्ज न होने का फिर उठा मुद्दा, एसीपी भेलूपुर को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
IIT BHU: बीएचयू मामले में मुकदमा दर्ज न होने का फिर उठा मुद्दा, एसीपी भेलूपुर को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग
Wed, 15 Nov 2023 12:36 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Wed, 15 Nov 2023 12:36 PM IST
सार
बनारस के नागरिक समाज के बैनर तले एसीपी भेलूपुर को दिए ज्ञापन में कहा कि घटना के विरोध में धरना देने वाले छात्र-छात्राओं पर प्रशासन की मौजूदगी में विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं ने हमला किया।
विज्ञापन
बीएचयू आईआईटी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईआईटी बीएचयू में छात्रा संग सामूहिक दुष्कर्म की घटना के विरोध में धरना देने के दौरान मारपीट मामले में मुकदमा दर्ज न होने का मुद्दा नागरिक समाज ने उठाया है। एसीपी भेलूपुर को ज्ञापन देकर लोगों ने कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
बनारस के नागरिक समाज के बैनर तले एसीपी भेलूपुर को दिए ज्ञापन में कहा कि घटना के विरोध में धरना देने वाले छात्र-छात्राओं पर प्रशासन की मौजूदगी में विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं ने हमला किया। इस दौरान आरडी सिंह, अनूप श्रमिक, विभा आदि ने जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए बड़े आंदोलन की चेतावनी
बीएचयू के पूर्व छात्रनेताओं और छात्र संगठनों ने मंगलवार को बैठक कर पुलिसिया कार्यप्रणाली पर सवाल उठाया। कहा कि इसके पहले भी वर्ष 2017 में भी ऐसी ही घटना हुई थी जिसको 6 वर्ष बीतने के बाद भी अब तक अपराधियों की पहचान नहीं हो सकी है। सामूहिक दुष्कर्म की घटना पर चिंता जाहिर कर पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए आंदोलन का आह्वान किया है। बैठक में पूर्व सांसद राजेश मिश्र, पूर्व मंत्री सुरेंद्र पटेल, बीएचयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष अनिल श्रीवास्तव, पूर्व एमएलसी अरविंद सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन