फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Iron pipe pierces car; bank employee survives.

Varanasi News: लोहे की पाइप कार में घुसी, बैंककर्मी की जान बची

Fri, 19 Jun 2026 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Iron pipe pierces car; bank employee survives.
कार में घुसे सरिये
वाराणसी। कैंट थाना क्षेत्र के मकबूल आलम सड़क पर बृहस्पतिवार सुबह बड़ा हादसा टल गया। लोहे की पाइप लदे एक मालवाहक वाहन के अचानक अनियंत्रित होने से उसमें लदा लोहे का पाइप आगे चल रही कार के पिछले हिस्से में जा घुसा। घटना में कार क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि चालक बाल-बाल बच गया। अशोक विहार कॉलोनी फेज-3 सारनाथ निवासी गौरव कुमार लंका में एक बैंक में कार्यरत हैं, बृहस्पतिवार सुबह अपनी कार से जा रहे थे। मकबूल आलम रोड के सामने चालक के अचानक ब्रेक लगाने पर वाहन में लदा पाइप आगे खिसक गया और गौरव कुमार की कार के पिछले हिस्से में घुस गया। ट्रैफिक पुलिस ने लोहे के पाइप को हटवाकर यातायात सामान्य कराया। एडीसीपी ट्रैफिक अंशुमान मिश्रा भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। दोनों वाहन स्वामियों ने कैंट थाने पहुंचकर आपसी सहमति से मामले का निस्तारण कर लिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article