फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   IRCTC will be start Sri Ramayana Express train from for ram devotees

शिव भक्तों के बाद अब राम भक्तों के लिए खुशखबरी, होली बाद मिलेगी ये सौगात

Mon, 24 Feb 2020 05:24 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 24 Feb 2020 05:24 PM IST
विज्ञापन
IRCTC will be start Sri Ramayana Express train from for ram devotees
रामायण एक्सप्रेस - फोटो : Twitter

श्रीराम के जीवन से जुड़े तीर्थ दर्शन की इच्छा रखते हैं तो फिर आपकी यह चाहत आईआरसीटीसी के जरिए पूरी होगी। श्रीरामायण एक्सप्रेस का संचालन आईआरसीटीसी की ओर से शुरू किया जा रहा है। इसमें यात्री सवार होकर श्रीराम के जीवन से जुड़े तीर्थ स्थलों का दर्शन कर सकते हैं।

विज्ञापन


होली बाद 28 मार्च से श्रीरामायण एक्सप्रेस का शुभारंभ दिल्ली के सफदरगंज स्टेशन से होगा और अयोध्या, सीतामढ़ी, वाराणसी, प्रयागराज, चित्रकूट, नासिक, हंपी, कांचीपुरम, रामेश्वरम कीयात्रा कराने के बाद पुन: 15 अप्रैल तक श्रीरामायण एक्सप्रेस दिल्ली लौट आएगा। स्लीपर व वातानुकूलित कोच में 16 दिन व 17 दिन के भ्रमण को लेकर टूर पैकेज भी जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन


स्लीपर श्रेणी का 16065 रुपये प्रति यात्री और एसी थर्ड 26775 रुपये प्रति यात्री टिकट है। इसमें यात्रियों को एसी-नॉन एसी होटल में रहना, वाहन से घूमना, खानपान, सुरक्षा और यात्री बीमा भी शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रा भ्रमण
अयोध्या: राम जन्म भूमि, हनुमानगढ़ी, रामकोट, कानन भवन मंदिर
नंदीग्राम: भरत मंदिर और भरतकुंड
सीतामढ़ी: सीतामढ़ी और पुनौराधाम का जानकी मंदिर
जनकपुर: रामजानकी मंदिर
वाराणसी: तुलसी मानस मंदिर, संकट मोचन मंदिर और श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर
सीता समाहित स्थल, सीतामढ़ी: सीता माता मंदिर 
प्रयागराज: भारद्वाज आश्रम, गंगा-यमुना, हनुमान मंदिर
श्रृंगवेरपुर: श्रृंगी ऋषि समाधी, रामचौरा
चित्रकूट: गुप्त गोदावरी, रामघाट, भरत मिलाप मंदिर, सती अनुसूइया मंदिर
नासिक: त्रयम्बकेश्वर मंदिर, पंचवटी, सीता गुफा, कालाराम मंदिर
हंपी: अंजनादरी पर्वत, ऋषमुख द्वीप, सुग्रीव गुफा, रघुनाथ मंदिर
कांची पुरम: विष्णु कांची मंदिर
रामेश्वरम: शिव मंदिर

आईआरसीटीसी के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अश्विनी श्रीवास्तव ने बताया कि श्रीरामायण एक्सप्रेस के संचालन को लेकर तैयारियां पूरी हो गई है। टूर पैकेज बुकिंग को लेकर आईआरसीटीसी के वेबसाइट या फिर वाराणसी कैंट स्टेशन स्थित सेंटर पर यात्री संपर्क कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed