फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   IRCTC tickets booking full in trains due to end of Lagna in varanasi

मुश्किल में सफर: लग्न खत्म होने के बाद दो महीने तक महानगरों की ट्रेनों में जगह नहीं, स्पेशल ट्रेनें भी फुल

Sun, 05 May 2024 05:15 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Sun, 05 May 2024 05:15 PM IST
सार

लग्न खत्म होते ही ट्रेनों में भीड़ बढ़ गई। महानगरों की ट्रेनों में सीटें फुल हैं ही स्पेशल ट्रेनें भी खाली नहीं हैं। ऐसे में दिल्ली- मुंबई समेत बड़े शहरों को जाने वाले यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। 

विज्ञापन
IRCTC tickets booking full in trains due to end of Lagna in varanasi
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लग्न खत्म होने के बाद लोगों का महानगरों की ओर लौटने का क्रम जारी है। वाराणसी से मुंबई, सूरत और अहमदाबाद जाने वाली ट्रेनों में सीटें फुल हो गई हैं। स्पेशल ट्रेनों में भी यही स्थिति है। मई और जून माह तक सीटें उपलब्ध नहीं है। वहीं, वाराणसी से मुंबई जाने की राह भी मुश्किल है।

विज्ञापन


मुंबई जाने वाली 22178 महानगरी एक्सप्रेस में मई से लेकर 22 जून सभी श्रेणियों में सौ के ऊपर वेटिंग है। वहीं, 12168 बनारस-एलटीटी सुपरफास्ट, 12166 गोरखपुर-एलटीटी, 11062 जयनगर-एलटीटी एक्सप्रेस, 15018 गोरखपुर-एलटीटी, 11082 गोरखपुर-एलटीटी और 11072 कामायनी एक्सप्रेस का भी यह हाल है। कैंट स्टेशन के मुख्य आरक्षण केंद्र के पर्यवेक्षकों के अनुसार मुंबई, सूरत और अहमदाबाद की ओर जाने वाली ट्रेनों में टिकट वेटिंग है।
विज्ञापन


स्पेशल ट्रेनें भी फुल
मुंबई जाने वाली स्पेशल ट्रेनों में भी सीटें भर गई हैं। कैंट स्टेशन से गुजरने वाली 01062 बलिया-दादर समर स्पेशल ट्रेन में 50 के ऊपर वेटिंग सीटें हैं। 09184 बनारस-मलमाड़ स्पेशल ट्रेन में भी यही स्थिति है। 01028 गोरखपुर-दादर स्पेशल के स्लीपर में इस महीने 60 से ऊपर वेटिंग है। वहीं, एसी कोच भी फुल हैं। 01054 बनारस-एलटीटी स्पेशल ट्रेन के स्लीपर और एसी दोनों में जगह नहीं है। 05193 पनवेल-बनारस स्पेशल में भी सीटें भरी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूरत जाना संभव नहीं
सूरत के लिए भी कंफर्म सीट नहीं मिल रही है। 19046 ताप्ती-गंगा एक्सप्रेस के स्लीपर में 29 मई तक 65 वेटिंग है। 20934 दानापुर-उधना एक्सप्रेस, 19092 हमसफर, 20962 बनारस-उधना में लंबी वेटिंग चल रही है। स्पेशल 09066 छपरा-सूरत स्पेशल भी फुल चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed