फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   IRCTC Indian Railways Humsafar Express will be back on track before summer vacations Vaishno devi journey will easy

भारतीय रेलवे: गर्मी की छुट्टियों से पहले पटरी पर उतरेगी हमसफर एक्सप्रेस, वैष्णोदेवी का सफर होगा आसान

Wed, 30 Mar 2022 10:15 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 30 Mar 2022 10:15 AM IST
सार

गर्मी की छुट्टियों में वैष्णोदेवी दरबार में मत्था टेकने की योजना बना रहे यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। भारतीय रेलवे ने जम्मूतवी तक चलने वाली हमसफर एक्सप्रेस को चलाने की घोषणा कर दी है। यह कोरोना काल से बंद चल रही थी।

विज्ञापन
IRCTC Indian Railways Humsafar Express will be back on track before summer vacations Vaishno devi journey will  easy
हमसफर एक्सप्रेस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना काल से बंद चल रही हमसफर एक्सप्रेस गर्मी की छुट्टियों से पहले यानी अप्रैल माह से पटरी पर उतरेगी। रेल प्रशासन की ओर से ट्रेन संख्या 22317-22318 सियालदह-जम्मूतवी एक्सप्रेस (हमसफर एक्सप्रेस) 18 अप्रैल को सियालदह और 20 अप्रैल को जम्मूतवी से संचालित की जाएगी। इसका ठहराव वाराणसी में भी होगा।

विज्ञापन


यह गाड़ी मुरादाबाद और बरेली स्टेशन से होकर भी गुजरेगी। मुरादाबाद और बरेली के यात्रियों को भी इस ट्रेन में यात्रा करने का लाभ मिल सकेगा। इसके बाद यह ट्रेन आसनसोल जं., धनबाद, गया जं., पं. दीनदयाल उपाध्याय जं., वाराणसी, लखनऊ, बरेली, मुरादाबाद, सहारनपुर, अंबाला छावनी और लुधियाना स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।

विज्ञापन

परिवर्तित समय पर चलेगी हमसफर एक्सप्रेस 

रेलवे प्रशासन की ओर से हमसफर एक्सप्रेस के समय में परिवर्तन किया गया है। यह ट्रेन 18 अप्रैल से सियालदह से दोपहर 1:10 बजे प्रस्थान कर अगले दिन रात 11:05 बजे जम्मूतवी पहुंचेगी। वापसी में 20 अप्रैल को जम्मूतवी से सुबह 7:20 बजे प्रस्थान करके अगले दिन शाम 5:30 बजे सियालदह पहुंचेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

चार अप्रैल को निरस्त रहेगी छपरा और बलिया-वाराणसी सिटी

पूर्वोत्तर रेलवे के फेफना-करीमुद्दीनपुर स्टेशनों के मध्य दोहरीकरण के परिपेक्ष्य में नन इंटरलॉक कार्य के कारण छपरा-वाराणसी सिटी सहित कई ट्रेनों को चार अप्रैल के लिए निरस्त किया गया है। इसमें छपरा से चार अप्रैल को प्रस्थान करने वाली ट्रेन संख्या 05445 छपरा-वाराणसी सिटी, वाराणसी सिटी से चार अप्रैल को प्रस्थान करने वाली ट्रेन संख्या 05446 वाराणसी सिटी-छपरा, बलिया से चार अप्रैल को प्रस्थान करने वाली ट्रेन संख्या 05169 बलिया-वाराणसी सिटी और वाराणसी सिटी से चार अप्रैल को प्रस्थान करने वाली ट्रेन संख्या 05170 वाराणसी सिटी-बलिया अनारक्षित विशेेष ट्रेन निरस्त रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed