फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   IRCTC indian Railway news Pooja special train will run from Anand Vihar to Katihar via Azamgarh relief for passengers of Purvanchal

Special Train: आनंद विहार से आजमगढ़ होते हुए कटिहार तक चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, पूर्वांचल के यात्रियों को मिलेगी राहत

Sat, 30 Oct 2021 11:41 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 30 Oct 2021 11:41 PM IST
सार

दिवाली और छठ पूजा के लिए भारतीय रेलवे ने कई ट्रेनें घोषित की हैं। 31 अक्तूबर से 09644 अप तथा 09644 कटिहार-आनंद विहार पूजा विशेष ट्रेन का संचालन होगा। यह ट्रेन आजमगढ़, मऊ और बलिया होते हुए जाएगी।

विज्ञापन
IRCTC indian Railway news Pooja special train will run from Anand Vihar to Katihar via Azamgarh  relief for passengers of Purvanchal
छठ स्पेशल ट्रेन - फोटो : अमर उजाला डॉट कॉम

विस्तार

 दीपावली और छठ पर्व के दौरान आनंद विहार टर्मिनल और आजमगढ़ के रास्ते कटिहार तक पूजा स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा। इस ट्रेन से पूर्वांचल के लोगों को यात्रा करने में राहत मिलेगी। 31 अक्तूबर से 09644 अप तथा 09644 कटिहार-आनंद विहार पूजा विशेष ट्रेन का संचालन होगा।
विज्ञापन


जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि यात्री सुविधा के लिए 31 अक्तूबर को आनंद विहार टर्मिनस से 09644 पूजा विशेष गाड़ी का संचालन किया जाएगा। एक नवंबर से कटिहार से 09643 आनंद विहार टर्मिनस को जाएगी। उक्त ट्रेन आजमगढ़ होते हुए जाएगी।
विज्ञापन


09644 आनंद विहार  से 17.10 बजे प्रस्थान कर मुरादाबाद से 20.33 बजे, बरेली 09.56 बजे, शाहजहॉपुर से 11.02 बजे, दूसरे दिन लखनऊ से 02.05 बजे, रूदौली से 03.50 बजे, फैजाबाद से 04.23 बजे, शाहगंज से 07.05 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद आजमगढ़ रेलवे स्टेशन से 07.55 बजे, मऊ से 08.55 बजे, बलिया  10.25 बजे, छपरा से 12.50 बजे, हाजीपुर से 01.05 बजे, बरौनी से 04.35 बजे तथा नवगछिया से 06.38 बजे छूटकर कटिहार 08.00 बजे पहुंचेगी। वहीं वापसी यात्रा में 09643 कटिहार से पूजा विशेष गाड़ी एक नवंबर को कटिहार से 11.30 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन नवगछिया से 00.40 बजे, बरौनी से 02.50 बजे, हाजीपुर से 04.55 बजे, छपरा से 06.30 बजे, बलिया से 07.35 बजे, मऊ से 09.10 बजे, आजमगढ़ 10.05 बजे पहुंचेगी।

शाहगंज से 11.30 बजे, फैजाबाद से 12.32 बजे, रूदौली से 01.22 बजे, लखनऊ से 04 बजे, शाहजहॉपुर से 06.47 बजे, बरेली से 07.52 बजे तथा मुरादाबाद से 09.35 बजे छूटकर तीसरे दिन आनंद विहार टर्मिनस 00.45 बजे पहुंचेगी। इस 'ट्रेन  में सामान्य द्वितीय श्रेणी के 18 तथा एसएलआर के दो कोच सहित कुल 20 कोच लगाए जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed