{"_id":"5b82d10642c792464a0c8a56","slug":"invitation-to-pm-modi-and-and-army-chief-for-martyrs-day-of-veer-abdul-hamid","type":"story","status":"publish","title_hn":"परमवीर चक्र विजेता शहीद वीर अब्दुल हमीद के शहादत दिवस पर आर्मी चीफ व पीएम मोदी को न्योता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परमवीर चक्र विजेता शहीद वीर अब्दुल हमीद के शहादत दिवस पर आर्मी चीफ व पीएम मोदी को न्योता
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Mon, 27 Aug 2018 10:26 AM IST
विज्ञापन
रसूलन बीबी ने थल सेनाध्यक्ष को दिया निमंत्रण
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परमवीर चक्र विजेता शहीद वीर अब्दुल हमीद की पत्नी रसूलन बीबी ने रविवार को दिल्ली में थल सेना प्रमुख जनरल विपिन रावत के आवास पर उनसे मिल कर 10 सितंबर को वीर अब्दुल हमीद के शहादत दिवस पर आने का निमंत्रण पत्र भेंट किया। इस दौरान थल सेना प्रमुख की पत्नी मधुलिका रावत ने रसूलन बीबी को शाल एवं गिफ्ट भेंट किया।
शहीद के पौत्र जमील आलम को जनरल विपिन रावत ने शाल भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि 2017 के शहादत दिवस कार्यक्रम में परमवीर चक्र विजेता के पैतृक गांव गाजीपुर जिले के धामूपुर में युवाओं में देश की सेवा के भाव का जोश दिखाई दिया था।
गाजीपुर की स्पेशल सेना भर्ती जल्द कराई जाएगी। यही नहीं वायु सेना की भर्ती कराने की भी कोशिश करेंगे। वीर अब्दुल हमीद के पौत्र जमील आलम ने फोन पर जानकारी दी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सचिव से मिलकर निमंत्रण पत्र दिया गया है।