{"_id":"ddb4eaa2669599d1a69a4620cdfdc066","slug":"investigation-of-the-railway-bridges-will-be-regular-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे पुलों की नियमित होगी जांच ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे पुलों की नियमित होगी जांच
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
Updated Mon, 17 Aug 2015 02:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर में हुए एक आयोजन के सिलसिले में रविवार को वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन पहुंचे उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक एके पुठिया ने बताया कि हरदा में हादसे के बाद रेल प्रशासन पहले से ज्यादा सतर्क हो गया है।
विज्ञापन
बताया कि यात्रियों की सुरक्षा और सुचारु रेल संचालन के लिए रेलवे पुलों के मेंटनेंस पर विशेष ध्यान देने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं। इसके लिए पुलों का समय-समय पर निरीक्षण किया जाता रहेगा। उन्होंने बताया कि रेलवे बोर्ड के निर्देश पर आरआरआई बिल्डिंग में विशेष एहतियात बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
महाप्रबंधक ने बताया कि वाराणसी कैंट के अलावा सभी रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं के विकास पर रेलवे का ध्यान केंद्रित है। मंत्रालय भी इसकी निरंतर मॉनिटरिंग कर रहा है।
विज्ञापन
बताया कि काशी स्टेशन पर आरक्षण काउंटर तो खोल दिया गया है पर काफी कम संख्या में वहां लोग रिजर्वेशन कराने पहुंच रहे हैं। उन्होंने लोगों से इस काउंटर का लाभ लेने की अपील की। इसके बाद उन्होंने कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्मों, सर्कुलेटिंग एरिया, सेकेंड एंट्री का निरीक्षण किया और जौनपुर के लिए रवाना हो गए।