बच्चों का कमाल: सरहद पर तैनात जवानों को ठंड से बचाने वाली टोपी और दस्ताने का आविष्कार, पीएम को लिखी चिट्ठी
सरहद की रक्षा में लगे जवानों को ठंड से बचाने के लिए काशी के एक स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों ने हीटिंग कैप और ग्लव्स बनाया है। जो बर्फीली पहाड़ियों में शून्य तापमान में भी उन्हें भरपूर गर्म रखेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सरहद की रक्षा में लगे जवानों को ठंड से बचाने के लिए काशी के एक स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों ने हीटिंग कैप और ग्लव्स बनाया है। जो बर्फीली पहाड़ियों में शून्य तापमान में भी उन्हें भरपूर गर्म रखेंगे। खास बात यह है कि बिना बिजली चार्ज होने वाले टोपी और दस्ताने में वॉकी टॉकी की भी सुविधा है। इनोवेशन टीम के बच्चों ने एक महीने में इसे तैयार किया है।
टीम में शामिल कक्षा आठ की आस्था ने पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर इनोवेशन से उन्हें अवगत कराया है। साथ ही इसे आगे बढ़ाने को लेकर गुहार भी लगाई है। आस्था ने बताया कि इनमें एक रेडियो भी लगाया गया है। इससेे 50 मीटर दूर खड़े जवान कंट्रोल रूप से संवाद स्थापित कर सकते हैं। टीम में कक्षा सात की रिया श्रीवास्तव, अपेक्षा पटेल, लकी विश्वकर्मा भी हैं।
इस तरह करेगी काम
टोपी में 3.7 बोल्ट की बैटरी लगी है। इस बैटरी को हैंड रोटेड डायनेमो चार्जर से चार्ज किया जा सकता है। इस टोपी में एक बटन है, जिसे ऑन करने पर हीटिंग प्लेट गर्म होने लगती है। ठंड जब ज्यादा हो तो बटन को कुछ देर तक ऑन रख सकते हैं।
टोपी में वॉकी-टॉकी की सुविधा है। ये सारी सुविधाएं ग्लव्स में भी दी गई है। स्कूल की संस्थापक सुबिना चोपड़ा ने बताया कि बच्चों में वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने के लिए कलाम लैब तैयार किया गया है। बच्चों ने अपने इनोवेशन से सेना के लिए डिवाइस तैयार की है।