फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Interview completed in IMS BHU, waiting for result

आईएमएस बीएचयू में साक्षात्कार पूरा, रिजल्ट का इंतजार

Sun, 25 Jul 2021 01:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
Interview completed in IMS BHU, waiting for result
आईएमएस बीएचयू में 178 पदों पर सीनियर रेजिडेंट की नियुक्ति के लिए बृहस्पतिवार से शुरू साक्षात्कार की प्रक्रिया शनिवार को पूरी हो गई। तीन दिन तक साक्षात्कार के बाद अब रिजल्ट का इंतजार है। माना जा रहा है कि 31 जुलाई तक परिणाम आ जाएगा। इसके बाद अगस्त के पहले सप्ताह में नए सीनियर रेजिडेंट की तैनाती कर दी जाएगी। कोरोना की संभावित तीसरी लहर से पहले एक साथ बड़ी संख्या में आईएमएस बीएचयू के विभागों में चिकित्सकों की तैनाती से मरीजों की जांच, इलाज में बड़ी सहूलियत होगी। आईएमएस निदेशक प्रो. बीआर मित्तल के निर्देशन में चले साक्षात्कार में मेडिसिन फैकल्टी के सबसे अधिक 31 विभागों में 169 और दंत चिकित्सा विज्ञान संकाय के चार विभागों के लिए नौ सीनियर रेजिडेंट पदों पर अभ्यर्थियों ने साक्षात्कार दिया। हालांकि इस बार आयुर्वेद संकाय के 10 विभागों में भी 15 पदों पर नियुक्ति होनी थी। आवेदन भी आए, लेकिन फिलहाल साक्षात्कार पर रोक लगा दी गई है। इस पर फैसला बाद में होगा।
विज्ञापन

कोट
दो संकायों में सीनियर रेजिडेंट का साक्षात्कार पूरा हो गया है। अगले सप्ताह तक परिणाम जारी हो जाएगा। पूरी संभावना है कि विभागों में अगस्त के पहले सप्ताह में सभी की ज्वाइनिंग करा दी जाएगी। इससे मरीजों को बड़ा लाभ होगा।
विज्ञापन

- प्रो. बीआर मित्तल, निदेशक आईएमएस बीएचयू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed