फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Interstate cyber fraud gang busted, seven arrested

Varanasi News: अंतरराज्यीय साइबर ठग गिरोह का पर्दाफाश, सात गिरफ्तार

Wed, 27 Nov 2024 01:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2024 01:29 AM IST
विज्ञापन
Interstate cyber fraud gang busted, seven arrested
नियामताबाद। अलीनगर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर ठग गिरोह का पर्दाफाश किया है। सोमवार की शाम गोधना नहर मोड़ स्थित नेशनल हाईवे पर वाहन चेकिंग के दौरान स्कार्पियो सवार सात ठगों को गिरफ्तार किया। उनके पास से 29 डेबिट कार्ड, 15 मोबाइल फोन, चेकबुक समेत आदि दस्तावेज बरामद किए गए हैं। उत्तर प्रदेश के छह जिलों के अलावा दिल्ली और उत्तराखंड में ठगों का जाल फैला है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि 16 नवंबर की रात आलमपुर नहर के पास से साइबर ठग गिरोह के पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। उनके पास से नकदी, मोबाइल, सिम कार्ड आदि बरामद हुए थे। सोमवार की शाम को सूचना मिली कि इस गिरोह के कुछ लोग पहले पकड़े गए आरोपियों के घर पहुंचने वाले हैं। इस पर शाम को गोधना नहर मोड़ के पास हाईवे पर वाहनों की चेकिंग शुरू की गई। इस बीच बिना नंबर की एक स्कार्पियो आई, जिसे रोक कर जांच की गई तो उसमें सवार साइबर ठग गिरोह के सात बदमाश कपड़े गए।
विज्ञापन

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में शाहजहांपुर जिला निवासी ऋषभ, अजय सिंह, कुशीनगर निवासी श्रीनिवास सिंह, लखनऊ निवासी राहुल मिश्र, उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर निवासी अजय गुप्ता, दिल्ली निवासी जहीर अब्बास नकवी और बाराबंकी जिरा निवासी शिवम सिंह शामिल हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों के पास से बिना नंबर प्लेट की स्कार्पियो, 15 मोबाइल, चार सिम कार्ड, 29 डेबिट कार्ड, आठ पैन कार्ड, सात आधार कार्ड, निर्वाचन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और पांच चेक बुक समेत कई फर्जी दस्तावेज बरामद हुए। बताया कि इनका नेटवर्क दिल्ली और उत्तराखंड के अलावा उत्तर प्रदेश के छह जिलों में फैला है।
विज्ञापन
विज्ञापन



ठगी के रुपये लेने आए थे और पकड़े गए
साइबर क्राइम गिरोह के बदमाश पैसे के चक्कर में पुलिस के हत्थे चढ़ गए। अलीनगर थाना प्रभारी विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि गोधना निवासी रोहित यादव और रोशन कुमार के खाते में ठगी के रुपये मंगाए गए थे। पैसे लेने के लिए ही सातो लोग गोधना जा रहे थे। इसी बीच पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।


नौकरी दिलाने, ई-केवाइसी के नाम पर करते थे ठगी
पुलिस की गिरफ्त में आए साइबर ठग लोगों को फोन, मेल के अलावा सोशल मीडिया के माध्यम से नौकरी दिलाने, पासपोर्ट बनवाने, केवाईसी अपडेट कराने, डेबिट कार्ड बंद होने, गूगल-पे व गेम एप पर बोनस के नाम पर लालच देकर उनका बैंक डिटेल हासिल कर लेते थे। इसके बाद ऑनलाइन ठगी करते थे।





10 दिन पहले पकड़े गए थे पांच आरोपी
अलीनगर थाने की पुलिस ने 16 नवंबर की रात आलमपुर नहर के पास से गिरोह के पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इनके पास से सात मोबाइल फोन, 146 सिम कार्ड, बायोमेट्रिक मशीन, तीन आधार कार्ड, दो मोटरसाइकिल, दो डेबिट कार्ड, पेन कार्ड, ई-श्रम कार्ड और 2.81 लाख रुपये बरामद किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed