पूर्वांचल के इस जिले में अगले कुछ घंटों में बंद हो सकता है इंटरनेट, एसपी ने दी जानकारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नागरिकता संशोधन कानून(सीएए) और एनआरसी को लेकर जिले में हो रहे विरोध प्रदर्शन को देखते हुए आजमगढ़ प्रशासन अलर्ट है। धारा 144 का सख्ती से अनुपालन कराया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक त्रिवेणी सिंह ने बताया अब तक 11 लोगों की गिरफ्तारी की गई है और कई पर नजर रखी जा रही है।
उन्होंने कहा कि मुबारकपुर में स्थिति शांतिपूर्ण है, फोर्स की तैनाती की गई है। एक जगह पर पांच से ज्यादा लोगों के रहने पर पाबंदी है। शांति व्यवस्था कायम है लेकिन सोशल मीडिया पर अफवाहों को देखते हुए अगले कुछ घंटे में जिले की इंटरनेट सेवा बंद की जा सकती है।
नागरिकता संशोधन कानून के विरोध की आग इंटरनेट से चलने वाली सोशल साइटों के जरिए फैली। साइटों पर मैसेज देकर भीड़ इक्कठ्ठा की गई। जांच में इसका खुलासा होने पर आजमगढ़ शहर में इंटरनेट सेवा पर पाबंदी लगा दी गई है। पुलिस इस तरह के मैसेज भेजने वालों की तलाश में जुटी हुई है।
उधर मुबारकपुर में मंगलवार को हुई घटना में उपद्रव करने वाले दस लोगों की पहचान होने कर उन्हें पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। देर रात तक सभी की तस्वीर सीसीटीवी फुटेज और वीडियो रिकार्डिंग से पहचान होने के बाद बुधवार को पुलिस ने सभी के खिलाफ दर्ज मुकदमे के तहत सभी का चालान कर दिया।
एसपी त्रिवेणी सिंह ने बताया कानून से खिलवाड़ करने की इजाजत किसी को नहीं है। इससे खेलने वालों पर सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया गया है।