फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Internet may stop in Azamgarh due to violent protest against caa nrc

पूर्वांचल के इस जिले में अगले कुछ घंटों में बंद हो सकता है इंटरनेट, एसपी ने दी जानकारी

Wed, 18 Dec 2019 12:43 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 18 Dec 2019 12:43 PM IST
विज्ञापन
Internet may stop in Azamgarh due to violent protest against caa nrc
डिजाइन फोटो। - फोटो : अमर उजाला।

नागरिकता संशोधन कानून(सीएए) और एनआरसी को लेकर जिले में हो रहे विरोध प्रदर्शन को देखते हुए आजमगढ़ प्रशासन अलर्ट है। धारा 144 का सख्ती से अनुपालन कराया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक त्रिवेणी सिंह ने बताया अब तक 11 लोगों की गिरफ्तारी की गई है और कई पर नजर रखी जा रही है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मुबारकपुर में स्थिति शांतिपूर्ण है, फोर्स की तैनाती की गई है। एक जगह पर पांच से ज्यादा लोगों के रहने पर पाबंदी है। शांति व्यवस्था कायम है लेकिन सोशल मीडिया पर अफवाहों को देखते हुए अगले कुछ घंटे में जिले की इंटरनेट सेवा बंद की जा सकती है।
विज्ञापन


नागरिकता संशोधन कानून के विरोध की आग इंटरनेट से चलने वाली सोशल साइटों के जरिए फैली। साइटों पर मैसेज देकर भीड़ इक्कठ्ठा की गई। जांच में इसका खुलासा होने पर आजमगढ़ शहर में इंटरनेट सेवा पर पाबंदी लगा दी गई है। पुलिस इस तरह के मैसेज भेजने वालों की तलाश में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उधर मुबारकपुर में मंगलवार को हुई घटना में उपद्रव करने वाले दस लोगों की पहचान होने कर उन्हें पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। देर रात तक सभी की तस्वीर सीसीटीवी फुटेज और वीडियो रिकार्डिंग से पहचान होने के बाद बुधवार को पुलिस ने सभी के खिलाफ दर्ज मुकदमे के तहत सभी का चालान कर दिया।

एसपी त्रिवेणी सिंह ने बताया कानून से खिलवाड़ करने की इजाजत किसी को नहीं है। इससे खेलने वालों पर सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed