फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   International wrestler Manohar Yadav injured in road accident hospitalized Varanasi

वाराणसी: क्रेन की चपेट से बाइक सवार अंतरराष्ट्रीय पहलवान घायल, अस्पताल में भर्ती

Wed, 17 Nov 2021 11:59 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 17 Nov 2021 11:59 PM IST
सार

क्रेन की चपेट में आने से बाइक सवार पूर्व उत्तर प्रदेश केसरी व अंतरराष्ट्रीय पहलवान मनोहर यादव उर्फ मनोहर पहलवान(70) घायल हो गए। मौके पर लोगों ने क्रेन का शीशा क्षतिग्रस्त करते हुए चालक की पिटाई की। 

विज्ञापन
International wrestler Manohar Yadav injured in road accident hospitalized Varanasi
अस्पताल में भर्ती कोच। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के आदमपुर थाना क्षेत्र के हनुमान फाटक  स्थित गया सेठ अखाड़ा के सामने बुधवार सुबह क्रेन की चपेट से बाइक सवार अंतरराष्ट्रीय पहलवान मनोहर यादव (70) घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायल पहलवान को पहड़िया स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। 

विज्ञापन


कोनिया निवासी और पूर्व उत्तर प्रदेश केशरी मनोहर पहलवान सुबह बाइक से हनुमान फाटक स्थित गया सेठ अखाड़ा जा रहे थे। गया सेठ अखाड़े के कोच मनोहर पहलवान जैसे ही अखाड़े के सामने पहुंचे थे कि कज्जाकपुरा से गोलगड्ड की ओर जा रहे क्रेन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे मनोहर यादव घायल हो गए।
विज्ञापन


मौके पर लोगों ने क्रेन का शीशा क्षतिग्रस्त करते हुए चालक की पिटाई की। मौके पर पहुंची आदमपुर पुलिस ने क्रेन चालक को हिरासत में लिया। वहीं मनोहर पहलवान को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अंतरराष्ट्रीय पहलवान चंदन सिंह यादव, जमुना सिंह यादव, मेवा यादव, बच्चे लाल यादव आदि लोगों ने अस्पताल पहुंच हाल-चाल लिया। मनोहर पहलवान पूर्व मध्य रेलवे में सीआईटी के पद से सेवानिवृत्ति हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूटी से टकराकर मालवाहक ऑटो पलटा, छह घायल

भदऊचुंगी तिराहे के पास बुधवार अपराह्न स्कूटी से टकराकर मालवाहक ऑटो पलट गया। हादसे में ऑटो सवार छह लोग घायल हो गए। वहीं स्कूटी सवार बाल-बाल बच गया। दुर्घटना के बाद कज्जाकपुरा-राजघाट मार्ग कुछ देर के लिए जाम हो गया। सभी घायल को कबीर चौरा स्थित मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पड़ाव के रहने वाले राजू (25) कैंट रोडवेज से अपने मालवाहक ऑटो में सवारी बैठाकर दुल्हीपुर की ओर जा रहा था। भदऊचुंगी तिराहे के पास सामने से आ रहे चौकाघाट निवासी शिवपूजन केसरी की स्कूटी में टक्कर हो गई। टक्कर के बाद ऑटो पलट गया।

हादसे में चालक राजू, अल्ताफ हुसैन (24) निवासी गाजीपुर, त्रिलोकी राम (40) निवासी दुल्हीपुर, फतेह हुसैन (65) निवासी जमनिया गाजीपुर, निजामुद्दीन निवासी (65) निवासी चंदौली के अलावा एक अज्ञात घायल हो गया। आसपास के लोगों और पुलिसकर्मियों ने घायलों को मंडलीय अस्पताल भिजवाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed