वाराणसी: क्रेन की चपेट से बाइक सवार अंतरराष्ट्रीय पहलवान घायल, अस्पताल में भर्ती
क्रेन की चपेट में आने से बाइक सवार पूर्व उत्तर प्रदेश केसरी व अंतरराष्ट्रीय पहलवान मनोहर यादव उर्फ मनोहर पहलवान(70) घायल हो गए। मौके पर लोगों ने क्रेन का शीशा क्षतिग्रस्त करते हुए चालक की पिटाई की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी के आदमपुर थाना क्षेत्र के हनुमान फाटक स्थित गया सेठ अखाड़ा के सामने बुधवार सुबह क्रेन की चपेट से बाइक सवार अंतरराष्ट्रीय पहलवान मनोहर यादव (70) घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायल पहलवान को पहड़िया स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
कोनिया निवासी और पूर्व उत्तर प्रदेश केशरी मनोहर पहलवान सुबह बाइक से हनुमान फाटक स्थित गया सेठ अखाड़ा जा रहे थे। गया सेठ अखाड़े के कोच मनोहर पहलवान जैसे ही अखाड़े के सामने पहुंचे थे कि कज्जाकपुरा से गोलगड्ड की ओर जा रहे क्रेन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे मनोहर यादव घायल हो गए।
मौके पर लोगों ने क्रेन का शीशा क्षतिग्रस्त करते हुए चालक की पिटाई की। मौके पर पहुंची आदमपुर पुलिस ने क्रेन चालक को हिरासत में लिया। वहीं मनोहर पहलवान को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अंतरराष्ट्रीय पहलवान चंदन सिंह यादव, जमुना सिंह यादव, मेवा यादव, बच्चे लाल यादव आदि लोगों ने अस्पताल पहुंच हाल-चाल लिया। मनोहर पहलवान पूर्व मध्य रेलवे में सीआईटी के पद से सेवानिवृत्ति हैं।
स्कूटी से टकराकर मालवाहक ऑटो पलटा, छह घायल
भदऊचुंगी तिराहे के पास बुधवार अपराह्न स्कूटी से टकराकर मालवाहक ऑटो पलट गया। हादसे में ऑटो सवार छह लोग घायल हो गए। वहीं स्कूटी सवार बाल-बाल बच गया। दुर्घटना के बाद कज्जाकपुरा-राजघाट मार्ग कुछ देर के लिए जाम हो गया। सभी घायल को कबीर चौरा स्थित मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पड़ाव के रहने वाले राजू (25) कैंट रोडवेज से अपने मालवाहक ऑटो में सवारी बैठाकर दुल्हीपुर की ओर जा रहा था। भदऊचुंगी तिराहे के पास सामने से आ रहे चौकाघाट निवासी शिवपूजन केसरी की स्कूटी में टक्कर हो गई। टक्कर के बाद ऑटो पलट गया।
हादसे में चालक राजू, अल्ताफ हुसैन (24) निवासी गाजीपुर, त्रिलोकी राम (40) निवासी दुल्हीपुर, फतेह हुसैन (65) निवासी जमनिया गाजीपुर, निजामुद्दीन निवासी (65) निवासी चंदौली के अलावा एक अज्ञात घायल हो गया। आसपास के लोगों और पुलिसकर्मियों ने घायलों को मंडलीय अस्पताल भिजवाया।