फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   International Cricket stadium to be built in Sigra varanasi Olympians will be ready pm modi inaugrate

सिगरा स्टेडियम: आईसीसी के मानकों पर तैयार होगा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैदान, पीएम मोदी करेंगे शिलान्यास

Sat, 11 Jun 2022 11:40 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sat, 11 Jun 2022 11:40 AM IST
सार

वाराणसी के सिगरा स्टेडियम के पुनर्निर्माण के शिलान्यास के लिए तैयारी जोरों पर है। यहां  125 गुना 100 मीटर के क्षेत्रफल में चार विकेट का क्रिकेट मैदान आईसीसी के मानकों पर होगा। 

विज्ञापन
International Cricket stadium to be built in Sigra varanasi  Olympians will be ready pm modi inaugrate
सिगरा स्टेडियम में मंडलायुक्त और डीएम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अगले माह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी के खिलाड़ियों को कई सौगत देने वाले हैं। लालपुर स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर क्रीड़ा संकुल के सिंथेटिक ट्रैक का लोकार्पण और सिगरा स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का शिलान्यास मुख्य हैं।

विज्ञापन


स्मार्ट सिटी के तहत करीब 400 करोड़ रुपये की लागत से तीन चरणों में तीन मंजिला बनने वाले सिगरा स्टेडियम में खिलाड़ियों को ओलंपिक स्तर की सुविधा मिलने वाली है। क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए आधुनिक क्रिकेट मैदान बनेगा। 125 गुना 100 मीटर के क्षेत्रफल में चार विकेट का क्रिकेट मैदान आईसीसी के मानकों पर होगा।
विज्ञापन


स्टेडियम में नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (एनसीओई) के तर्ज पर शूटिंग रेंज, कुश्ती, मुक्केबाजी, तलवारबाजी और फिटनेस सेंटर की सुविधा मिलेगी। खिलाड़ियों को ओलंपिक के लिए तैयार किया जा सकेगा। सिगरा स्टेडियम के पुनर्निर्माण के शिलान्यास के लिए तैयारी जोरों पर है। बीते गुरुवार को अधिकारियों के निरीक्षण के बाद शुक्रवार को स्टेडियम परिसर के अंदर और बाहर साफ-सफाई और रंगरोगन का कार्य शुरू कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

ओलंपिक स्तर का होगा तरण ताल

सिगरा स्टेडियम में दो तरणताल का निर्माण किया जाएगा। एक तरणताल ओलंपिक साइज का होगा। जबकि दूसरा तरण सेमी ओलंपिक साइज का होगा। जिसमें खिलाड़ी अभ्यास कर सकेंगे।

एनसीओई के तर्ज पर तैयार होंगे कोर्ट
स्टेडियम में एनसीओई के तर्ज पर आधुनिक प्रशिक्षण के लिए 10, 25 और 50 मीटर के शूटिंग रेंज का निर्माण होगा। कुश्ती के लिए चार कोर्ट, मुक्केबाजी के लिए 12 आधुनिक रिंग बनेंगे। तलवारबाजी के लिए 28 कोर्ट का निर्माण किया जाएगा। यहां 400 खिलाड़ी अभ्यास कर सकेंगे। व्यायाम के लिए फिटनेस सेंटर का भी निर्माण किया जाएगा जिसकी कुल क्षमता 500 की होगी।

तीन मंजिला होगा ऐरीना
सिगरा स्टेडियम में तीन मंजिल ऐरीना में तरणताल, फिटेनस सेंटर के अलावा बैडमिंटन के लिए 15 कोर्ट, टेबल टेनिस के लिए 18 कोर्ट, कराते के दो, जूडो के लिए छह कोर्ट बनेंगे। वहीं, आउटडोर में 800 मीटर का जॉगिंग ट्रैक, बास्केटबाल, क्रिकेट, कबड्डी, फुटबॉल और 800 मीटर के सिंथेटिक ट्रैक का निर्माण होगा।

लालपुर स्टेडियम में सिंथेटिक ट्रैक और बास्केटबॉल कोर्ट तैयार

International Cricket stadium to be built in Sigra varanasi  Olympians will be ready pm modi inaugrate
लालपुर स्टेडियम में बॉस्केटबाल कोर्ट (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

सात करोड़ रुपये की लागत से बीते पांच साल में लालपुर स्टेडियम में 400 मीटर का सिंथेटिक और बास्केटबाल कोर्ट लगभग बनकर तैयार हो गया है। उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम (यूपीआरएनएनएल) के परियोजना अधिकारी विजय जैन ने बताया कि ट्रैक पर सिर्फ मार्किंग और किनारे पर फेंसिंग (ट्रैक के चारों तरफ घेरा बंदी) का काम बाकी है जो जून तक पूरा कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed