{"_id":"641a08b5fd4fa3188d0cd3f4","slug":"international-msme-business-conclave-on-25th-in-lucknow-varanasi-news-c-20-vns1013-114660-2023-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: लखनऊ के लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: लखनऊ के लिए
विज्ञापन
फोटो
अंतरराष्ट्रीय एमएसएमई बिजनेस कॉन्क्लेव 25 को लखनऊ में
21 देशों के राजदूत और राजनयिक करेंगे शिरकत, 250 प्रतिनधि भी होंगे शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी
वाराणसी। प्रदेश की अर्थव्यवस्था को एक ट्रिलियन डॉलर के लक्ष्य तक पहुंचाने के लिए इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) का अंतरराष्ट्रीय एमएसएमई बिजनेस कॉन्क्लेव 25 मार्च को लखनऊ में होगा। इसका उद्देश्य लघु, कुटीर एवं मध्यम संस्था की ओर से तैयार उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा देना है।
मलदहिया स्थित आईआईए कार्यालय में एसोसिएशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आरके चौधरी ने बताया कि कॉन्क्लेव में वियतनाम, मंगोलिया, जिंबाब्वे, त्रिनिदाद एवं टोबैगो, गविया, कीनिया, सोमालिया, मालदीव, गिनिया, लसोते, किर्गिस्तान, इथोपिया, घाना, फिजी, जिबूती, नेपाल, सूडान, ऑस्ट्रिया, डीआर कांगो नाइजीरिया जैसे देश शामिल होंगे। 10 देशों के राजदूत और 11 के राजनयिकों के साथ-साथ देश एवं विदेश से 250 प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। एमएसएमई उत्पादों के निर्यात, संभावनाएं तलाशना, तकनीक के आदान-प्रदान को बढ़ावा देना, द्विपक्षीय निवेश को बढ़ाना और बिजनेस डेलिगेशन का आदान प्रदान विषयों पर चर्चा होगी।
आईआईए के राष्ट्रीय सचिव राजेश भाटिया ने बताया कि एक ट्रिलियन डॉलर के लक्ष्य को पाने लिए ये कॉन्क्लेव मील का पत्थर साबित होगा। राष्ट्रीय चेयरमैन दीपक बजाज ने बताया कि देश के एमएसएमई उद्यमियों को उत्पादन के निर्यात के लिए 21 देशों के साथ सीधे बातचीत का अवसर मिलेगा। इस अवसर टूरिज्म कमेटी के राष्ट्रीय चेयरमैन राहुल मेहता, डिविजनल सचिव प्रशांत अग्रवाल सचिव ओपी बदलानी उपस्थित रहें।