फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   International Girl Child Day: Eight abandoned daughters in 16 months

अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस: 16 महीने में आठ लावारिस बेटियां, कोई सड़क किनारे तो कोई स्टेशन पर मिली

Wed, 11 Oct 2023 09:22 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Wed, 11 Oct 2023 09:22 AM IST
सार

16 महीने के दौरान कुल 10 लावारिस बच्चे मिले हैं। इन सबकी उम्र एक साल से भी कम है। इसमें आठ बेटियां हैं। यह आंकड़े जुलाई 2022 से अक्तूबर 2023 के बीच के हैं। बेटियों को सड़क या अन्य जगहों पर लावारिस देख लोगों ने चाइल्ड लाइन या पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन
International Girl Child Day: Eight abandoned daughters in 16 months
बालिका दिवस 2023 - फोटो : amar ujala

विस्तार

बेटा भाग्य से होता है, पर बेटियां सौभाग्य से होती हैं...। फिर भी न जाने इन बेटियों को कुछ लोग सड़कों पर छोड़ जाते हैं। ये सवाल उठना भी लाजमी है, क्योंकि पिछले 16 महीने में घाट या फिर रेलवे, बस स्टेशन पर लावारिस हाल में मिलने वाले नवजातों में बेटियों की तादाद ज्यादा है।

विज्ञापन

16 महीने के दौरान कुल 10 लावारिस बच्चे मिले हैं। इन सबकी उम्र एक साल से भी कम है। इसमें आठ बेटियां हैं। यह आंकड़े जुलाई 2022 से अक्तूबर 2023 के बीच के हैं। बेटियों को सड़क या अन्य जगहों पर लावारिस देख लोगों ने चाइल्ड लाइन या पुलिस को सूचना दी। इसके बाद जिला बाल संरक्षण इकाई की तरफ से बाल कल्याण समिति के सामने ले जाया जाता है। बाल कल्याण समिति सुविधा के अनुसार उन्हें आश्रम में पालन पोषण के लिए रखती है। बाल संरक्षण अधिकारी निरुपमा सिंह ने बताया कि रेलवे स्टेशन, रोडवेज और ग्रामीण इलाके से ज्यादा लावारिस बेटियां मिलती हैं।

विज्ञापन

परिवार से संपर्क नहीं, तब गोद दी जाती हैं

दो साल से नीचे की जो भी लावारिस बेटियां मिलती हैं, पहले उनके परिवार से संपर्क करने का प्रयास किया जाता है। अगर परिवार से संपर्क नहीं हो पाता तो बाल कल्याण समिति की ओर से नियमानुसार दो माह बाद गोद देने की प्रक्रिया शुरू कराई जाती है। बाल संरक्षण अधिकारी निरुपमा सिंह ने बताया कि दो साल से कम उम्र के जो भी बेटियां लावारिस मिलती हैं, उन्हें कोई न कोई गोद ले ही लेता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो संस्थाओं में रखी जाती हैं बच्चियां

सड़कों पर लावारिस मिलने वाली बच्चियां रानी राम कुमारी विनीता विश्राम और एशियन सहयोगी संस्था इंडिया में रखा जाता है। उनके भरन पोषण की देखरेख बाल संरक्षण इकाई करती है। चाइल्ड लाइन भी भूमिका निभाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed