{"_id":"648d938f8ca60d635f049f15","slug":"inspector-pushed-old-dandi-swami-in-kashi-vishwanath-temple-fell-down-and-got-injured-2023-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: काशी विश्वनाथ मंदिर में दरोगा ने वृद्ध दंडी स्वामी को दिया धक्का, गिरकर हुए चोटिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: काशी विश्वनाथ मंदिर में दरोगा ने वृद्ध दंडी स्वामी को दिया धक्का, गिरकर हुए चोटिल
Sat, 17 Jun 2023 04:36 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Sat, 17 Jun 2023 04:36 PM IST
सार
काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शनार्थियों के साथ सुरक्षाकर्मियों द्वारा दुर्व्यवहार की खबरें अक्सर आती रहती हैं। शनिवार को भी इस तरह का एक मामला सामने आया। आरोप है कि मंदिर की सुरक्षा में तैनात दरोगा संजय कुमार मालवीय ने वृद्ध दंडी स्वामी को धक्का दे दिया।
विज्ञापन
काशी विश्वनाथ मंदिर में लगी कतार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शनार्थियों के साथ सुरक्षाकर्मियों द्वारा दुर्व्यवहार की खबरें अक्सर आती रहती हैं। शनिवार को भी इस तरह का एक मामला सामने आया। आरोप है कि मंदिर की सुरक्षा में तैनात एक दरोगा ने वृद्ध दंडी स्वामी को धक्का दे दिया। फर्श पर गिरने की वजह से दंडी स्वामी के घुटने में चोट आई। दुर्व्यवहार से आहत वृद्ध संन्यासी के आंखों में आंसू आ गए।
विज्ञापन
यह घटना पिछले 10 वर्षों से नित्य बाबा के दर्शन-पूजन को जाने वाले 70 वर्षीय नेमी दंडी स्वामी ओम बाबा के साथ घटी। प्रत्यक्षदर्शी पंचकोशी निवासी पूर्व थल सैनिक राजीव कुमार पांडेय ने बताया कि ओम बाबा सुबह साढ़े चार बजे के करीब दर्शन करने आए थे।
विज्ञापन
इस दौरान बिना किसी बात के दरोगा ने ओम बाबा को धक्का दिया। अनियंत्रित होकर वो फर्श पर गिर गए। कतार में लगे लोगों ने उन्हें सहारा देकर उठाया। वृद्ध दंडी स्वामी के साथ इस तरह के व्यवहार का दर्शनार्थियों ने विरोध किया तो दरोगा उनसे भी उलझ गया। मामले का संज्ञान लेकर मंदिर प्रशासन ने जांच कराने की बात कही है।
विज्ञापन