फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   inspector pushed old Dandi Swami in Kashi Vishwanath temple fell down and got injured

Varanasi: काशी विश्वनाथ मंदिर में दरोगा ने वृद्ध दंडी स्वामी को दिया धक्का, गिरकर हुए चोटिल

Sat, 17 Jun 2023 04:36 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 17 Jun 2023 04:36 PM IST
सार

काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शनार्थियों के साथ सुरक्षाकर्मियों द्वारा दुर्व्यवहार की खबरें अक्सर आती रहती हैं। शनिवार को भी इस तरह का एक मामला सामने आया। आरोप है कि मंदिर की सुरक्षा में तैनात दरोगा संजय कुमार मालवीय ने वृद्ध दंडी स्वामी को धक्का दे दिया। 

विज्ञापन
inspector pushed old Dandi Swami in Kashi Vishwanath temple fell down and got injured
काशी विश्वनाथ मंदिर में लगी कतार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शनार्थियों के साथ सुरक्षाकर्मियों द्वारा दुर्व्यवहार की खबरें अक्सर आती रहती हैं। शनिवार को भी इस तरह का एक मामला सामने आया। आरोप है कि मंदिर की सुरक्षा में तैनात एक दरोगा ने  वृद्ध दंडी स्वामी को धक्का दे दिया। फर्श पर गिरने की वजह से दंडी स्वामी के घुटने में चोट आई। दुर्व्यवहार से आहत वृद्ध संन्यासी के आंखों में आंसू आ गए।

विज्ञापन


यह घटना पिछले 10 वर्षों से नित्य बाबा के दर्शन-पूजन को जाने वाले 70 वर्षीय नेमी दंडी स्वामी ओम बाबा के साथ घटी। प्रत्यक्षदर्शी पंचकोशी निवासी पूर्व थल सैनिक राजीव कुमार पांडेय ने बताया कि ओम बाबा सुबह साढ़े चार बजे के करीब दर्शन करने आए थे।
विज्ञापन


इस दौरान बिना किसी बात के दरोगा ने ओम बाबा को धक्का दिया। अनियंत्रित होकर वो फर्श पर गिर गए। कतार में लगे लोगों ने उन्हें सहारा देकर उठाया। वृद्ध दंडी स्वामी के साथ इस तरह के व्यवहार का दर्शनार्थियों ने विरोध किया तो दरोगा उनसे भी उलझ गया। मामले का संज्ञान लेकर मंदिर प्रशासन ने जांच कराने की बात कही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed