फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Inspection case in Varanasi District Hospital CMS said I am also an officer I dont care what is CMO doing

वाराणसी जिला अस्पताल में निरीक्षण मामला: सीएमएस बोले- मैं भी एक अधिकारी, सीएमओ क्या कर रहे हैं, मुझसे कोई मतलब नहीं

Thu, 30 Jun 2022 04:59 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 30 Jun 2022 04:59 PM IST
सार

बीते मंगलवार को सीएमओ ने जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया तो कई चिकित्सक गैरहाजिर मिले। तब उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों को अनुपस्थित कर उपस्थिति पंजिका की फोटोकॉपी भी ले ली थी। सीएमएस डॉ. आरके सिंह ने सीएमओ की इस कार्रवाई को उनके पद और अधिकार के विपरीत बताया था।

विज्ञापन
Inspection case in Varanasi District Hospital CMS said I am also an officer I dont care what is CMO doing
दीनदयाल अस्पताल की ओपीडी में पहुंचे थे सीएमओ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के  दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल में सीएमओ के निरीक्षण के बाद डीएम को रिपोर्ट देने पर सीएमएस डॉ. आरके सिंह ने बुधवार को कहा कि सीएमओ क्या कर रहे हैं, मुझसे कोई मतलब नहीं है। मैं भी एक अधिकारी हूं और एक अधिकारी के तौर पर अपनी जिम्मेदारी को भली भांति समझता हूं। इस मामले में जो भी जांच होगी, उसमें जब जवाब मांगा जाएगा तो उसे देंगे।

विज्ञापन


सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने मंगलवार को ओपीडी में निरीक्षण कर चिकित्सकों, अस्पताल के अन्य विभागों में अनुपस्थित रहने वाले स्वास्थ्य कर्मियों को अनुपस्थित कर उपस्थिति पंजिका की फोटोकॉपी भी ले ली थी। इसके बाद चिकित्सकों ने सीएमएस से मिलकर इस कार्रवाई को लेकर नाराजगी जाहिर की थी।
विज्ञापन


मैं हर सवाल का जवाब देने के लिए तैयार
सीएमएस डॉ. आरके सिंह ने सीएमओ की इस कार्रवाई को उनके पद और अधिकार के विपरीत बताया था, वहीं बुधवार को सीएमओ द्वारा डीएम को रिपोर्ट देने के मामले में बातचीत में सीएमएस डॉ. आरके सिंह ने कहा कि अब अगर मामले में कोई पूछताछ होती है तो उसका जवाब देने के लिए तैयार हूं। मेरे अस्पताल आने का कोई निर्धारित समय नहीं है। सुबह आने के साथ ही रात तक रुकना पड़ता है। अस्पताल की व्यवस्था सुधारने की दिशा में लगातार चिकित्सकों, कर्मचारियों को समय से आने की चेतावनी दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ बोले- डीएम के निर्देश पर किया निरीक्षण

निरीक्षण के बाद सीएमएस की नाराजगी के बारे में पूछे जाने पर सीएमओ ने बताया कि उन्होंने डीएम के निर्देश पर ही अस्पताल में निरीक्षण किया। दौरे के बाद रिपोर्ट भी डीएम को सौंप दी है। अब डीएम का जो निर्देश होगा, उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। सीएमओ ने कहा कि मैंने कहीं से भी पद और अधिकार का कोई दुरुपयोग नहीं किया। चिकित्सकों के समय से ओपीडी में आने को लेकर समय-समय पर दिशा निर्देश जारी किया जाता रहा है, इसके बाद भी कोई पालन नहीं हो पा रहा है। 

अस्पताल में अंधेरा, मोबाइल की रोशनी में जांच

Inspection case in Varanasi District Hospital CMS said I am also an officer I dont care what is CMO doing
दीनदयाल अस्पताल में बुधवार को दोपहर में बिजली गुल - फोटो : अमर उजाला

दीनदयाल अस्पताल में बुधवार को दोपहर में बिजली गुल हो जाने की वजह से अस्पताल परिसर में अंधेरा छा गया। पर्चा काउंटर से लेकर ओपीडी हाल, जांच केंद्र सहित अस्पताल के वार्डों में भी इस दौरान कामकाज ठप हो गया। जांच केंद्र पर तैनात कर्मचारियों ने किसी तरह मोबाइल की रोशनी में जांच रिपोर्ट लिखना शुरू किया।

उधर अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों ने इसकी जानकारी चाही तो सही जानकारी नहीं मिल सकी। सीएमएस डॉ. आरके सिंह ने बताया कि पैनल में खराबी होने की वजह से ही करीब आधे घंटे तक बिजली गुल रही, फिर आपूर्ति बहाल हो गई। 

इमरजेंसी में नहीं आ सकी ईसीजी मशीन

मंगलवार को सीएमओ ने प्रथम तल पर चलने वाली ईसीजी की व्यवस्था को भूतल पर इमरजेंसी में कराने का निर्देश दिया था, इसके बाद भी उसका पालन नहीं हो सका। ईसीजी मशीन बुधवार को भी प्रथम तल पर ही पड़ी रही। सीएमओ ने बताया कि इमरजेंसी में 24 घंटे ईसीजी शुरू होने से मरीजों को बड़ी राहत होगी। लोगों को तुरंत जांच की सुविधा मिल सकेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed