{"_id":"212afcdedf96121ae24bf42dbef17d37","slug":"inogration-of-road-project-in-varanasi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यमंत्री ने किया 45 सड़कों का शिलान्यास और लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यमंत्री ने किया 45 सड़कों का शिलान्यास और लोकार्पण
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
Updated Fri, 02 Jan 2015 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। राजातालाब तहसील की स्थापना के एक वर्ष पूरे होने पर पीडब्ल्यूडी मंत्री सुरेंद्र पटेल ने गुरुवार को सेवापुरी और रोहनिया विधानसभा की जनता को सड़कों की सौगात दी। उन्होेंने तहसील परिसर में दो विधानसभा क्षेत्रों के लिए 45 सड़कों के निर्माण तथा मरम्मत कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण किया।
इनमें लोहिया समग्र ग्राम विकास योजना, रामशरण दास ग्राम सड़क योजना, पूर्वांचल विकास निधि, राज्य सड़क निधि, तेरहवें वित्त आयोग से 7.68 करोड़ रुपये की लागत से 37.64 किमी सड़कों की
मरम्मत और निर्माण शामिल है। 25.15 किमी की 24 सड़कों (लागत 2.70 करोड़ रुपये) का लोकार्पण और 12.49 किमी की 21 सड़कों (लागत 4.98 करोड़ रुपये) का शिलान्यास किया। इस दौरान पीडब्ल्यूडी मंत्री ने विकलांगों को 10 ट्राइसिकल का वितरण किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार घोषणा
विज्ञापन
के बाद गत वर्ष 2014 में एक जनवरी को राजातालाब समेत कुल 11 नई तहसीलें चालू की गईं थी। मंत्री ने मौजूद अधिवक्ताओं से फरियादियों को त्वरित न्याय दिलाने की अपील की। डीएम प्रांजल यादव ने कहा कि राजातालाब तहसील स्थापित होने से लोगों को लाभ मिला है। इस मौके पर विधायक महेंद्र पटेल, ब्लाक प्रमुख शकुंतला पटेल, अधीक्षण अभियंता एके वार्ष्णेय मौजूद रहे।