फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   inocent maksood release from jail who accused for cow smuggling

आजमगढ़: निर्दोष मकसूद जेल से रिहा, पशु तस्करी के आरोप में पुलिस ने किया था चालान

Thu, 22 Nov 2018 12:44 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Thu, 22 Nov 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
inocent maksood release from jail who accused for cow smuggling
मो. मकसूद - फोटो : अमर उजाला
नौ दिनों बाद बुधवार की सुबह आठ बजे मो. मकसूद रिहा कर दिया गया। वह जैसे ही अपने घर पहुंचा तो पत्नी और बच्चे लिपटकर रोने लगे। बाजार के लोगों ने मकसूद का स्वागत किया। साथ ही इस रिहाई में मददगार अमर उजाला को धन्यवाद दिया।
विज्ञापन


आजमगढ़ के अहरौला थाना क्षेत्र के शाहपुर बाजार निवासी दुकानदार मो. मकसूद को 11 नवंबर की सुबह अहरौला थाने की पुलिस ने पशु तस्करी के आरोप में गिरफ्तार कर चालान कर दिया। तभी से वह सलाखों के पीछे रहा। अमर उजाला ने मो. मकसूद के गिरफ्तारी पर सवाल उठाते हुए खबर छापी। जिसको संज्ञान में लेते हुए एसपी रविशंकर छवि ने पूरे मामले की जांच एसपी ग्रामीण को सौंपी।
विज्ञापन


जांच रिपोर्ट आने पर एसपी ने मो. मकसूद के रिहा कराने का निर्देश दिया। मंगलवार को अदालत ने उसे जमानत दे दी, लेकिन तकनीकी खामियों के चलते वह जेल से बाहर नहीं निकल सका। बुधवार की सुबह जेल के अधिकारियों ने मकसूद को रिहा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपने संबंधियों के साथ मकसूद करीब एक घंटे बाद सुबह नौ बजे घर पहुंचा तो पत्नी फूलजहां और बच्चे उससे लिपटकर रोने लगे। उसके दरवाजे पर शाहपुर बाजार सहित आसपास गांव के लोगों की भीड़ जुटी थी। लोगों ने उसका स्वागत किया। मकसूद ने बताया कि मैंने सपने में भी नहीं सोचा था कि अब बाहर निकल पाऊंगा। लेकिन अमर उजाला की वजह से यह दिन देखना नसीब हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed