फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Information related to parcel booking will be available sitting at home

घर बैठे मिलेगी पार्सल बुकिंग से संबंधित जानकारी

Wed, 23 Feb 2022 01:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Feb 2022 01:26 AM IST
विज्ञापन
Information related to parcel booking will be available sitting at home
वाराणसी। कैंट रेलवे स्टेशन से पार्सल भेजने पर बुकिंग और पहुंचने का मैसेज अब मोबाइल नंबर पर आएगा। पार्सलों पर बारकोड भी लगाया जाएगा। इससे पार्सल की ट्रैकिंग आसानी से कर सकेंगे। उत्तर रेलवे के वाराणसी जंक्शन पर इसी माह से यह सुविधा शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के करीब नौ स्टेशनों के पार्सल कार्यालयों पर बार कोड लगाने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। इनमें वाराणसी सहित लखनऊ, फैजाबाद, शाहगंज, जौनपुर, रायबरेली, प्रतापगढ़, सुल्तानपुर व प्रयागराज घाट स्टेशन शामिल हैं। पार्सल ऑनलाइन होने से उपभोक्ताओं के साथ रेल कर्मचारियों को भी सहूलियत होगी। वाराणसी रेलवे स्टेशन पर इंस्टॉलेशन का काम पूरा कर लिया गया है। इसका सोमवार को ट्रायल के रूप में नई तकनीक के माध्यम से लुधियाना के लिए पार्सल बुक किया गया। मंगलवार को भी कई पार्सल इसी तकनीक से भेजे गए।
विज्ञापन

--------
बिचौलियों से मिलेगी राहत
पार्सल मैनेजमेंट सिस्टम लागू होने से उपभोक्ताओं को बिचौलियों से राहत मिल जाएगी। अभी तक पार्सल बुकिंग में बिचौलियों के हस्तक्षेप की शिकायत मिलती थी। अब कंप्यूटर के बिल के आधार पर उपभोक्ताओं को वही रकम चुकानी होगी, जो बिल में फीड होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
मंडल के पार्सल कार्यालयों में इलेक्ट्रानिक कांटा, बार कोड स्कैनर, कंप्यूटर आदि उपकरण लगा दिए गए हैं। इंस्टॉलेशन का कार्य भी पूरा हो गया है। इसी माह उपभोक्ताओं को आधुनिक बुकिंग सेवा मिलनी शुरू हो जाएगी। जो पूरी व्यवस्था को कंप्यूटराइज्ड रहेगा है। - राहुल, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक, उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed