फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Information about kidnapping of student caused chaos at Varanasi Cantt railway station

छात्रा के अपहरण की सूचना से वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन पर मची अफरातफरी

Tue, 09 Feb 2021 08:58 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Tue, 09 Feb 2021 08:58 PM IST
विज्ञापन
Information about kidnapping of student caused chaos at Varanasi Cantt railway station
वाराणसी कैंट स्टेशन - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को उस समय अफरा तफरी मच गई जब एक छात्रा के अपहरण की सूचना प्रसारित होने लगी। जीआरपी-आरपीएफ के जवान भी सतर्क हो गए। हालांकि बाद में मालूम चला कि छात्रा अचानक घर से लापता हो गई थी। यात्री हाल से सकुशल छात्रा को जीआरपी व आरपीएफ ने बरामद किया और अपरहण जैसी घटना से इनकार किया।

विज्ञापन


गाजीपुर जिले के बसेरा थाना क्षेत्र के मनोरथपुर गांव की रहने वाली 12वीं छात्रा सुबह घर से अचानक लापता हो गई। भटकते हुए कैंट रेलवे स्टेशन पहुंची और अपने भाई को खुद के अगवा होने की सूचना दी। बहन के अगवा होने की सूचना मिलते ही भाई सनी ने 112 नबंर पर फोन करके घटना से अवगत कराया। 
विज्ञापन


पुलिस कंट्रोल से सूचना प्रसारित होते ही आरपीएफ, जीआरपी की टीम हरकत में आ गई और कैंट स्टेशन के मुख्य यात्री हाल स्थित स्वचालित सीढ़ी के पास से छात्रा को  टीम ने बरामद कर लिया। परिजनों से सम्पर्क कर छात्रा को सुपुर्द करने की कार्रवाई चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरपीएफ इंस्पेक्टर अनूप सिन्हा ने बताया कि अपहरण जैसी कोई घटना नहीं हुई है। पूछताछ में जैसा कि मालूम चला कि संभवतः मानसिक तनाव में आकर छात्रा ने यह कदम उठाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed