{"_id":"6022aa108ebc3e4a1149848b","slug":"information-about-kidnapping-of-student-caused-chaos-at-varanasi-cantt-railway-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा के अपहरण की सूचना से वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन पर मची अफरातफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रा के अपहरण की सूचना से वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन पर मची अफरातफरी
Tue, 09 Feb 2021 08:58 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Tue, 09 Feb 2021 08:58 PM IST
विज्ञापन
वाराणसी कैंट स्टेशन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को उस समय अफरा तफरी मच गई जब एक छात्रा के अपहरण की सूचना प्रसारित होने लगी। जीआरपी-आरपीएफ के जवान भी सतर्क हो गए। हालांकि बाद में मालूम चला कि छात्रा अचानक घर से लापता हो गई थी। यात्री हाल से सकुशल छात्रा को जीआरपी व आरपीएफ ने बरामद किया और अपरहण जैसी घटना से इनकार किया।
विज्ञापन
गाजीपुर जिले के बसेरा थाना क्षेत्र के मनोरथपुर गांव की रहने वाली 12वीं छात्रा सुबह घर से अचानक लापता हो गई। भटकते हुए कैंट रेलवे स्टेशन पहुंची और अपने भाई को खुद के अगवा होने की सूचना दी। बहन के अगवा होने की सूचना मिलते ही भाई सनी ने 112 नबंर पर फोन करके घटना से अवगत कराया।
विज्ञापन
पुलिस कंट्रोल से सूचना प्रसारित होते ही आरपीएफ, जीआरपी की टीम हरकत में आ गई और कैंट स्टेशन के मुख्य यात्री हाल स्थित स्वचालित सीढ़ी के पास से छात्रा को टीम ने बरामद कर लिया। परिजनों से सम्पर्क कर छात्रा को सुपुर्द करने की कार्रवाई चल रही है।
विज्ञापन
आरपीएफ इंस्पेक्टर अनूप सिन्हा ने बताया कि अपहरण जैसी कोई घटना नहीं हुई है। पूछताछ में जैसा कि मालूम चला कि संभवतः मानसिक तनाव में आकर छात्रा ने यह कदम उठाया है।