Varanasi: 18 साल में पहली बार नहीं उठा फोन...सूचना पर पहुंचे लोग, कमरे में लाश देख रह गए दंग; पहुंची पुलिस
Varanasi News: बंद कमरे में अनहोनी की सूचना मिलते ही दशाश्वमेध थाने की पुलिस भी पहुंच गई। आसपास के लोगों से जानकारी लेने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विस्तार
वाराणसी के दशाश्वमेध थाना अंतर्गत बृहस्पति मंदिर के पीछे रहने वाले कृपाशंकर दीक्षित की उनके कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई। घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। इसके बाद स्थानीय लोगों ने चौकी पर जाकर पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी दशाश्वमेध व चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे जहां पर परिजनों के द्वारा दरवाजा खुलवाया गया, जहां कृपाशंकर दीक्षित कमरे के बिस्तर पर लेटे हुए मृत अवस्था में पाए गए।
पुलिस ने की कार्रवाई
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज रही है और मामले की जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रथम दृष्टया लग रहा है कि उनकी मृत्यु सामान्य रूप से हुई है किंतु पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों स्पष्ट पता चल सकेगा।