फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Information about attempted kidnapping of 14 children turned out fake in varanasi police truth revealed in CCTV footage

Varanasi News: 14 बच्चों के अपहरण के प्रयास प्रयास की सूचना निकली फर्जी, सीसीटीवी फुटेज में सामने आया सच

Mon, 11 Jul 2022 12:17 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 11 Jul 2022 12:17 PM IST
सार

वाराणसी के भोपापुर गांव के प्रधान ने तहरीर देकर वैन सवार चार युवकों पर बच्चों को अगवा करने का प्रयास का आरोप लगाया था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के जरिए तफ्तीश की तो सच सामने आ गया। 

विज्ञापन
Information about attempted kidnapping of 14 children turned out fake in varanasi police truth revealed in CCTV footage
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के चोलापुर क्षेत्र के भोपापुर में 14 बच्चों को अगवा करने के प्रयास की फर्जी सूचना पर पुलिस रविवार को परेशान रही। जांच में सूचना फर्जी निकली। ग्राम प्रधान ने तहरीर देकर वैन सवार चार युवकों पर बच्चों को अगवा करने का प्रयास का आरोप लगाया था। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला तो मामला फर्जी पाया गया।

विज्ञापन


भोपापुर गांव प्रधान विजय लाल के अनुसार ग्राम पंचायत भवन पर पिछले चार माह से निशुल्क कोचिंग सेंटर चल रहा है। शनिवार की शाम कोचिंग से छुट्टी हुई और एक साथ 14 बच्चे घर लौट रहे थे। इसी बीच वैन सवार चार युवक पहुंचे और बच्चों को रोकते हुए उन्हें टॉफी बिस्किट दिया और कुछ बच्चों को वैन में बैठाने का प्रयास किया।
विज्ञापन


बच्चों के विरोध और चिल्लाने पर आसपास के लोग जुट गए। इस पर वैन सवार भाग निकले। घटना की जानकारी चोलापुर पुलिस को दी गई। वहीं, पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के जरिए तफ्तीश की। चोलापुर थाना प्रभारी राजीव सिंह के अनुसार यह सिर्फ अफवाह थी। जिस वैन पर आरोप लगा वह गोसाईपुर के किराना व्यापारी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

चालक उस समय आटा लेने गया था। जिसे देख लोगों ने अफवाह फैला दी। वहीं, ग्राम प्रधान ने पूछताछ में बताया कि आसपास के लोगों ने अगवा के प्रयास की सूचना दी थी।

फ्रेंचाइजी देने के नाम पर 30 लाख रुपये हड़पने का आरोप

नोएडा की एक कंपनी में फ्रेंचाइजी देने के नाम पर 30 लाख रुपये हड़पने, धोखाधड़ी, धमकी मामले में कैंट पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर निदेशक सहित अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया ।  ककरमत्ता जानकी नगर निवासी मनीष मिश्र के अनुसार 2018 में सिकंदराबाद नोएडा निवासी जीआईपीएल कंपनी के निदेशक से पूर्व परिचित भदोही के परसीपुर निवासी संजय कुमार सिंह ने मिंट हाउस स्थित एक होटल में मुलाकात कराई।

कंपनी के निदेशक राजेश भरद्वाज, संजय भाटी, विजय कसान व कुलदीप तोमर मौजूद थे। लाभ का लालच दे कर अलग अलग तिथियों में फ्रेंचाइजी देने के नाम पर 29 लाख 18700 रुपये बैंक खाते में ट्रांसफर करा लिया। इसके बादकंपनी के लोगों ने फोन उठाना बंद कर दिया। कैंट थाने में शिकायत की। कोई कार्रवाई न होने पर कोर्ट का सहारा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed