फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Influence of murdering Hathibarni zone

हाथीबरनी जोन के एथलीटों का रहा दबदबा

Tue, 20 Oct 2015 02:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Tue, 20 Oct 2015 02:25 AM IST
विज्ञापन
Influence of murdering Hathibarni zone
वाराणसी। बच्छांव के महामना मालवीय इंटर कालेज में आयोजित 61वीं जनपदीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता में हाथीबरनी जोन के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। 800 मीटर की दौड़ में बच्छांव के पवन अव्वल रहे जबकि गोला फें क में शिवपुर के अभिषेक मिश्रा को पहला स्थान मिला। इसी प्रकार 1500 मीटर की दौड़ में बच्छांव के पंकज कुमार ने बाजी मारी। बालिकाओं की 800 मीटर की दौड़ में जाल्हूपुर की प्रियंका अव्वल रहीं। लंबी कूद में टिकरी की ममता पाल एवं डिस्कस थ्रो में हाथीबरनी की अंजना वर्मा को पहला स्थान मिला।
विज्ञापन


जूनियर बालकों की 800 मीटर की दौड़ में हाथीबरनी के पवन कुमार अव्वल रहे जबकि गोला फें क में यहीं के राजकुमार ने बाजी मारी। 1500 मीटर की दौड़ का खिताब चोलापुर के मुकेश के नाम रहा। बालिकाओं की 800 मीटर की दौड़ में बढ़ैनी की वंदना राय, सौ मीटर की दौड़ में लखसेनपुर की रानी, डिस्कस थ्रो में हाथीबरनी की वर्षा वर्मा, लंबी कूद में बढ़ैनी की सोनी पाल एवं 1500 मीटर में बढ़ैनी की वंदना राय को पहला स्थान मिला। सायंकाल सांस्कृतिक कार्यक्रमों की
विज्ञापन


प्रतियोगिता में भजन भावात्म गीत, एकांकी नाटक कवि दरबार की प्रस्तुति सराहनीय रही। प्रारंभ में मुख्य अतिथि जिलाधिकारी राजमणि यादव ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। अर्जुन पुरस्कार प्राप्त एथलीट गुलाब चंद्र पटेल समारोह के अध्यक्ष रहे। आगतों का स्वागत प्रधानाचार्य डॉ. चंद्रमणि सिंह ने किया। यहां अलग-अलग स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने पीटी और पिरामिड का भी प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed