फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Inflation hit in Navratri fruit prices desi ghee peanuts makhana and price increased

नवरात्र में महंगाई की मार: आसमान छू रहे फलाहार के दाम, देसी घी..मूंगफली, मखाना और किशमिश की बढ़ी कीमत

Sun, 25 Sep 2022 01:51 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Sun, 25 Sep 2022 01:51 PM IST
सार

सोमवार से शारदीय नवरात्र शुरु होने वाले हैं। नवरात्र पर उपवास रखना भी महंगा पड़ने वाला है। बढ़ती कीमतों की वजह से फलाहार लोगों की पहुंच से दूर हो गया है। कुट्टू का आटा 170 से 200 रुपये और सिंघाड़े का आटा 170 से 200 रुपये किलो हो गया है। 

विज्ञापन
Inflation hit in Navratri fruit prices desi ghee peanuts makhana and price increased
फल बाजार - फोटो : pixabay

विस्तार

नवरात्र में मां दुर्गा के अलग-अलग रूपों की पूजा के लिए भक्त जोर-शोर से तैयारी में जुटे हैं। शनिवार को दुकानों से श्रद्धालु मां की चुनरी, मूर्ति, नारियल की खरीदारी करते दिखे। वहीं, नवरात्र पर उपवास रखना भी महंगा पड़ने वाला है। बढ़ती कीमतों की वजह से फलाहार लोगों की पहुंच से दूर हो गया है।  

विज्ञापन

मंगूफली जहां 10 दिन पहले 90 रुपये किलो था, अब इसकी कीमत 110 रुपये पहुंच गई है। मखाना 500 से 600 रुपये, छुहाड़े 180 से 200, किशमिश 280 रुपये से बढ़कर 300 रुपये हो गया है। 

विज्ञापन

Inflation hit in Navratri fruit prices desi ghee peanuts makhana and price increased
नवरात्रि के लिए सजे बाजार - फोटो : अमर उजाला
कुट्टू का आटा 170 से 200 रुपये और सिंघाड़े का आटा 170 से 200 रुपये किलो हो गया है। सामा चावल 140 रुपये से बढ़कर 180 रुपये में बिक रहा है। 15 किलो का देसी घी 7800 में मिल रहा था जो कि 8800 रुपये में बिक रहा है। जो काजू पहले 900 रुपये किलो था वह बढ़कर 1000 रुपये हो गया है।
लाल चुनरी की मांग सबसे ज्यादा
दुर्गाकुंड क्षेत्र में दुकान संचालक अशोक ने बताया कि 10 से लेकर 500 रुपये तक में मां की चुनरी उपलब्ध है। वैसे तो कई रंगों में चुनरी है, लेकिन भक्तों को लाल रंग अधिक पसंद आ रहा है। खरीदारी करने आई मधु ने बताया कि नवरात्र पर वह घर में महिला कीर्तन मंडली से जागरण करवाने वाली हैं। ऐसे में मां के लिए चुनरी और अन्य पूजन सामग्री खरीद रही हूं।
मंगूफली जहां 10 दिन पहले 90 रुपये किलो था, अब इसकी कीमत 110 रुपये पहुंच गई है। मखाना 500 से 600 रुपये, छुहाड़े 180 से 200, किशमिश 280 रुपये से बढ़कर 300 रुपये हो गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed